Google Search: सर्च में रैंक कर रहा AI कंटेंट, क्या सिर्फ हाथी दांत की तरह है गूगल की पॉलिसी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Apr 2025 02:57 PM IST
सार

2024 में Google और Reddit के बीच एक $60 मिलियन/वर्ष की डील हुई थी। इस डील के तहत, Google को Reddit का कंटेंट उपयोग करने की अनुमति दी गई ताकि वह अपने AI मॉडल्स को ट्रेन कर सके यानी Reddit का कंटेंट Google के लिए पहले से ही वैल्यूबल है। इसी वजह से AI-अनुवादित Reddit कंटेंट Google की सर्च रैंकिंग में ऊपर आ रहा है।

AI translated content on Reddit surges in Google Search rankings but it matters
Google Search - फोटो : Blog.google

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार किए गए कंटेंट को लेकर लंबे समय से विवाद है। शुरू से ही गूगल कहता रहा है कि वह इंसानों द्वारा लिखे गए वास्तविक कंटेंट को तवज्जो देगा लेकिन अब हो रहा इसके उलट है। Google ने हाल ही में 2025 का पहला कोर अपडेट पूरा किया है और SEO एक्सपर्ट ने पाया है कि AI-अनुवादित कंटेंट वाले Reddit पोस्ट गूगल सर्च में तेजी से ऊपर आ रहे हैं।

    SEO एक्सपर्ट ग्लेन गेबी के अनुसार, कुछ देशों में लाखों AI-अनुवादित Reddit पोस्ट Google Search में हाई रैंक पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने 27 मार्च 2025 को अपने ब्लॉग में लिखा, "ऐसा लग रहा है कि Reddit एक बार फिर मार्च कोर अपडेट के साथ सर्च रैंकिंग में तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। यह सुनना मुश्किल हो सकता है क्योंकि यह पहले ही 2023 के अंत से Google पर हावी रहा है, लेकिन अब यह और भी देशों में लोकप्रिय होता जा रहा है।"

    Google को 13 मार्च 2025 कोर अपडेट के रोलआउट में दो सप्ताह से अधिक का समय लगा। ये अपडेट साल में कई बार Google Search के एल्गोरिदम और सिस्टम में सुधार के लिए लाए जाते हैं, हालांकि Google की गाइडलाइन कहती है कि वेबसाइट मालिकों को ट्रैफिक में बदलाव को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन कोर अपडेट के बाद अक्सर कई वेबसाइटों की रैंकिंग में उतार-चढ़ाव देखा जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें