इस सीक्रेट कोड से निकालें अपने सैमसंग स्मार्टफोन की पूरी कुंडली
इस कोड से आपके फोन पर कोई असर नहीं होगा और ना ही कोई फीचर बदलेगा। इस कोड को डायल करने के बाद आपके सामने पूरा एक मीनू बार खुलकर आएगा।

विस्तार
आजकल के स्मार्टफोन कई सारे फीचर्स और सेंसर के साथ आ रहे हैं। इन सेंसर्स के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। फोन के बारे में हम कुछ चीजों की जानकारी तो आसानी से निकाल लेते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको सैमसंग स्मार्टफोन के एक सीक्रेट कोड के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप फोन की पूरी कुंडली निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं...
इस कोड की मदद से आप फोन के कैमरे, सेंसर, टच, कलर्स आदि के बारे में जानकारी हासिल हो सकतेह हैं। यह कोड *#0*# है। यदि आपके पास सैमसंग का स्मार्टफोन है तो आप *#0*# कोड को डायल कर सकते हैं। कोड को डायल करने को लेकर आपको डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस कोड से आपके फोन पर कोई असर नहीं होगा और ना ही कोई फीचर बदलेगा। इस कोड को डायल करने के बाद आपके सामने पूरा एक मीनू बार खुलकर आएगा। किसी भी मीनू से बाहर आने के लिए आप सीधा स्क्रीन पर टच कर सकते हैं या बैक बटन क्लिक कर सकते हैं।
Red, Green & Blue Screens
- सामने आए मीनू बार में आपको रेड, ग्रीन और ब्लू के विकल्प मिलेंगे जिनपर क्लिक करने पर स्क्रीन पर ये रंग आपको दिखेंगे।
Receiver & Vibration
- यदि आप फोन के रिसीवर और वाइब्रेशन को चेक करना चाहते हैं कि वे ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं तो आप इन दोनों विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। रिसीवर पर क्लिक करने पर आपको एक क्लियर आवाज सुनाई देगी। वहीं वाइब्रेशन के विकल्प करने पर फोन वाइब्रेशन मोटर को चेक करेगा।
Dimming
- इस विकल्प पर क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर रेड, ग्रीन और ब्लू तीनों लाइट एक साथ आएंगी और फिर बारी-बारी से तीनों लाइट कम और ज्यादा होंगी। इस मीनू से बाहर आने के लिए आप वॉल्यूम बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Mega Cam
- इस मीनू पर क्लिक करने पर रियर कैमरा ऑन होगा। इसमें आपको एचडीआर और फ्लैश लाइट के ऑन होने की जानकारी मिलेगी। इस मोड में आप वॉल्यूम बटन से जूम कर सकते हैं।
इसी तरह आप अन्य मीनू बटन को भी ट्राई कर सकते हैं।
- काम की बात: जानना चाहते हैं किसने किया है आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक? इस ट्रिक से लगाएं पता
- काम की बात: स्मार्टफोन के बारे में वो झूठी बातें, जिसे अधिकतर लोग मानते हैं सच
- काम की बात: अगर चाहते हैं आपके लैपटॉप को हैकर्स न करें हैक, तो जरूर अपनाएं ये टिप्स
- जरूरत की खबर: एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये 'सीक्रेट' कोड जरूर याद रखें, बहुत काम आएंगे