जरूरत की खबर: एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये 'सीक्रेट' कोड जरूर याद रखें, बहुत काम आएंगे

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Mon, 18 Oct 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day Android smartphone secret Codes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आज के समय में मोबाइल फोन लगभग हर किसी के पास हैं और वो भी स्मार्टफोन। यूं कहें कि स्मार्टफोन आज हमारे हमसफर की तरह बन गया है। हम उतना अपने परिवारवालों के साथ भी नहीं रहते, जितना आज अपने फोन के साथ रहते हैं और उसका ख्याल रखते हैं। आजकल बाजार में तो तरह-तरह के स्मार्टफोन आ रहे हैं, जिनमें एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिलते हैं। आप में से अधिकतर लोग जब स्मार्टफोन खरीदने जाते होंगे तो जाहिर है पहले देखते होंगे कि फोन में नए-नए और बेहतरीन फीचर्स हैं या नहीं, तभी जाकर फोन खरीदते होंगे। लेकिन अगर आपके पास पहले से ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो क्या आप उसके बारे में पूरी तरह से नहीं जानते हैं, जबकि उसका इस्तेमाल सालों से करते आ रहे हैं? शायद नहीं जानते होंगे।तो चलिए आपको बताते हैं एंड्रॉयड स्मार्टफोन के कुछ 'सीक्रेट' कोड के बारे में, जो आपके बहुत काम आ सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    *#*#4636#*#*

    एक ऐसा सीक्रेट कोड है, जिससे आप अपने फोन की पूरी जानकारी ले सकते हैं। जैसे मोबाइल की डीटेल, नंबर, आईएमईआई नंबर, वाई-फाई की जानकारी आदि इस कोड को डायल कर आप प्राप्त कर सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    *2767*3855#

    कोड को डायल करके आप अपने फोन को रिसेट कर सकते हैं। रिसेट होने के बाद आपके फोन की मेमोरी डिलीट हो जाएगी। इसलिए इस कोड का इस्तेमाल तभी करें जब इसकी जरूरत हो, वरना अपने फोन के डाटा को आप गंवा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें