Aadhaar Card Scams: आधार कार्ड स्कैम से हो जाएंगे कंगाल, बचने के लिए करें ये जरूरी काम

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 25 Apr 2024 04:50 PM IST
सार

आजकल कई तरह के स्कैम हो रहे हैं। ऐसे में आपको आधार कार्ड स्कैम से बचना चाहिए। इस स्कैम से बचने से बचने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा।

विज्ञापन
Here are some dos and donts to avoid Aadhaar card scams
Aadhaar Card Scams - फोटो : Freepik

    विस्तार

    देश में डिजिटल स्कैम के कई मामले सामने आ रहे हैं। डिजिटल दौर में किसी भी चीज तक पहुंच काफी आसान हो गई है। ऑनलाइन धोखेबाज अब लोगों को ठगने के साथ ही अन्य तरह से भी चूना लगा रहे हैं। ठग लोगों की अहम जानकारियों को चुराकर उनके साथ स्कैम करते हैं। ऐसे में अपनी संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित रखना काफी मुश्किल काम हो गया है। आधार कार्ड स्कैम से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

    • सबसे पहले आपको आधार कार्ड के बायोमेट्रिक को सुरक्षित करना है। बायोमेट्रिक में कई अहम जानकारियां होती है। ठग आपकी जानकारी के जरिए किसी भी तरीके से आपको नुकसान पहुंचाए, ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी पर्सनल जानकारियों को सुरक्षित रखें।
    • अगर किसी असुरक्षित सिस्टम पर आपने अपनी आधार कार्ड की जानकारी को सेव करके रखा हुआ है तो आपको किसी भी गलत इस्तेमाल से बचने के लिए उसे डिजिटल माध्यम से हटा देना चाहिए।
    • आपको समय-समय पर इसकी जांच करनी चाहिए कि आपके मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड की जानकारी सही और अपडेट है या नहीं।
    • किसी भी स्कैम से बचने के लिए आपको जरा सी संदिग्ध गतिविधि होने पर एजेंसियों को इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए।
    • यूआईडीएआई की आधिकारिक साइट पर नियमित समय पर अपने आधार कार्ड के इस्तेमाल की निगरानी करते रहे। आधार कार्ड का किन जगहों पर इस्तेमाल किया जा रहा है, इसके लिए आप एक अलर्ट सेट कर सकते हैं।
    • अगर कभी आपसे कोई आधार कार्ड वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी की मांग करें तो सावधान होना है। बहुत जरूरी होने पर आप मास्क आधार दे सकते हैं।
    • वहीं, अगर कोई शख्स आपसे सरकारी अधिकारी बनकर बैंक की डिटेल और ओटीपी की मांग करें तो आपको सावधान होने की जरूरत है। आधिकारिक एजेंसियां कभी भी ऐसी मांग नहीं करती है।
    • आधार कार्ड को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। ऐसा करने पर आपको स्कैम का सामना करना पड़ सकता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें