हटाना है फोन का कचरा तो डाउनलोड करें गूगल का यह ऐप

आप में से कई ऐसे एंड्रॉयड यूजर्स होंगे जिनका फोन हेवी हो गया है या फिर बार-बार हैंग हो रहा होगा।
कई बार तो ऐसा भी होता है कि फोन स्लो हो जाता है तो आपके लिए Google ने नया ऐप Files Go लॉन्च कर दिया है। इस एक ऐप की मदद से आप फोन में स्पेस खाली करने, फाइल शेयर जैसे कई काम कर सकते हैं।
इस ऐप को आसानी से गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप एप्पल के फाइस शेयरिंग ऐप AirDrop की तरह ही काम करता है। इसकी मदद से आप किसी भी एंड्रॉयड डिवाइस में बड़ी-से-बड़ी फाइल शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप फोन से डुप्लिकेट फाइल, यूज ना होने वाले ऐप और कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो को आसानी से हटा सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः 7,999 रु. में खरीदें 3GB रैम, डुअल कैमरा और 4850mAH की बैटरी वाला यह फोन
वैसे तो गूगल ने इस ऐप को एंड्रॉयड ओरियो के लाइट वर्जन एंड्रॉयग गो के लिए लॉन्च किया है लेकिन आप इसे एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.0 या इससे ऊपर के किसी भी वर्जन वाले फोन में यूज कर सकेंगे। अच्छी बात यह है कि इसकी साइज सिर्फ 5 एमबी है। इसके जरिए आप अपनी फाइल्स को क्लाउड पर भी स्टोर कर सकते हैं।