Tata Docomo के बाद अब बंद हो सकती है यह कंपनी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Dec 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
Aircel likely to close services in six circles, says reports
Mobile User

    टाटा डोकोमो के बाद टेलीकॉम कंपनी एयरसेल भी भारत के 6 शहरों से अपना कारोबार समेटने की तैयारी में है जिनमें उत्तर प्रदेश (वेस्ट), हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र-गोवा और हिमाचल प्रदेश सर्किल शामिल हैं।

    कहा जा रहा है कि कंपनी इसके बारे में जल्द ही TRAI/DoT और अपने सब्सक्राइबर को सूचना देगी।

    विज्ञापन

    economictimes

    की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ मर्जर कैंसल होने के बाद कंपनी अपना बाजार समेट सकती है, क्योंकि कोर्ट के एक आदेश के मुताबिक एयरसेल 2जी या 3जी स्पेक्ट्रम नहीं बेच सकती है। ऐसे में कंपनी के पास आर्थिक तंगी की समस्या है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरसेल पर है 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज 

    Aircel
    Aircel

    रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के पास 4जी स्पेक्ट्रम नहीं है, जबकि मार्केट 4जी की ओर मूव कर रहा है और साथ ही कंपनी पर करीब 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। बता दें कि कंपनी के पास करीब 8.9 करोड़ यूजर्स हैं और टावरों की संख्या करीब 40,000 है। हालांकि कंपनी ने इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुष्टि होते ही हम आपको जानकारी देंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें