Google: आपकी हर एक्टिविटी पर रहती है गूगल की नजर, हमेशा के लिए ऐसे डिलीट करें सर्च हिस्ट्री

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 15 Apr 2024 04:47 PM IST
सार

गूगल के पास आपकी पूरी हिस्ट्री है। अगर आप चाहते हैं कि गूगल आपकी हर जानकारी का रिकॉर्ड न रखें तो आपको इसके लिए कुछ कदम उठाने होंगे। आप गूगल हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं। आप गूगल ट्रेकिंग को बंद कर सकते हैं। आगे जानिए इसकी जानकारी।

विज्ञापन
how to delete search history on google know in hindi
Google - फोटो : istock

    विस्तार

    आप क्या करते हैं, कहां जाते हैं, आपका फेवरेट फूड क्या है, गूगल को सबकुछ पता है। इतना ही नहीं, गूगल आपके सर्च के मुताबिक एकदम सटीक जानकारी देता है। आपने गूगल पर क्या-क्या सर्च किया, गूगल खाते पर हर जानकारी को सुरक्षित किया जाता है। गूगल के पास आपका पर्सनल डेटा हर समय पहुंच रहा है।

    ऐसे में ये तो साफ है कि गूगल के पास आपकी पूरी हिस्ट्री है। अगर आप चाहते हैं कि गूगल आपकी हर जानकारी का रिकॉर्ड न रखें तो आपको इसके लिए कुछ कदम उठाने होंगे। आप गूगल हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं। आप गूगल ट्रेकिंग को बंद कर सकते हैं। आगे जानिए इसकी जानकारी।

    विज्ञापन

    पीसी से गूगल की सर्च हिस्ट्री कैसे डिलीट करें। इसके लिए आप क्रोम ब्राउजर की मदद ले सकते हैं। नीचे बेहद ही आसान स्टेप्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • अपने पीसी के क्रोम ब्राउजर में जाएं और दाई ओर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आप हिस्ट्री के विकल्प पर जाएं
    • फिर क्लीयर ब्राउजर डेटा पर क्लिक करें।
    • इसके बाद ब्राउजर क्लियर बॉक्स को टिक करें और फिर डेटा क्लीयर पर क्लिक करें।

    गूगल अकांउट से सर्च हिस्ट्री डिलीट करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। ऐसा करने के बाद आपने जिन भी डिवाइसेज में लॉगइन किया था, वहां से सारी सर्च हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।

    • सबसे पहले गूगल क्रोम में जाएं, फिर गूगल माए एक्टिवेट पेज सर्च करें।
    • इसके बाद आप जिस भी अकाउंट से सर्च हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं, उस खाते से लॉगइन करें।
    • फिर आपको सर्च बार में जाकर डिलीट का विकल्प तलाशना है।
    • इसके बाद आप जिस भी डेट से सर्च हिस्ट्री डिलीट करना चाहता है या फिर सारी हिस्ट्री को हटाना चाहते हैं। आप कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।
    • आपको एक नोटिफिकेशन नजर आएगी। इसके बाद सर्च हिस्ट्री पर जाकर डिलीट पर क्लिक करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें