Chrome Tips: जानते हैं गूगल क्रोम के ये टॉप सीक्रेट फीचर्स तो आप हैं जीनियस, यहां देखें लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Sep 2024 10:50 AM IST
सार

आज की इस खबर को पढ़ने के बाद क्रोम पर आपके काम करने का तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है, क्योंकि हम आपको आज गूगल क्रोम के कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

विज्ञापन
google chrome best tips and trick in hindi that you dont know here is the list
Google Chrome Tips - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    गूगल क्रोम का इस्तेमाल आज हर घर में हो रहा है। जिस घर में स्मार्टफोन है वहां गूगल क्रोम का इस्तेमाल हो रहा है। दुनिया के अरबों लोग आज गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। मोबाइल से लेकर डेस्कटॉप तक पर क्रोम का इस्तेमाल हो रहा है। गूगल क्रोम आप भी इस्तेमाल करते होंगे लेकिन यदि हम आपसे कुछ शॉर्टकट पूछ लें, तो शायद आप नहीं बता पाएंगे, लेकिन आज की इस खबर को पढ़ने के बाद क्रोम पर आपके काम करने का तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है, क्योंकि हम आपको आज गूगल क्रोम के कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

    नया टैब खोलने के लिए: Ctrl + Tटैब बंद करने के लिए: Ctrl + Wआखिरी बंद हुए टैब को खोलने के लिए: Ctrl + Shift + Tनया विंडो खोलने के लिए: Ctrl + Nइन्कॉग्निटो मोड में नया विंडो खोलने के लिए: Ctrl + Shift + Nविभिन्न टैब के बीच नेविगेट करने के लिए: Ctrl + Tab या Ctrl + Shift + Tab

    विज्ञापन

    इन्कॉग्निटो मोड में ब्राउजिंग करने के लिए Ctrl + Shift + N दबाएँ। इस मोड में ब्राउजिंग इतिहास, कुकीज और कैश को स्टोर नहीं किया जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें