Electricity Bill Scam: इलेक्ट्रिसिटी बिल स्कैम कर सकता है कंगाल, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
अगर आप इलेक्ट्रिसिटी बिल स्कैम के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए। इस स्कैम के चलते लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस खबर में जानिए क्या है इससे बचने के उपाय।

विस्तार
टेक उद्योग लगातार नई-नई तकनीक के साथ लोगों के काम को आसान बनाने की तकनीक पेश कर रहा है। नई टेक्नोलॉजी से जहां एक ओर लोगों को काफी सुविधा मिलती है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल करके लोगों को ठगने का काम करते हैं। हाल ही में एक स्कैम सामने आया है, इलेक्ट्रिसिटी बिल स्कैम। इस स्कैम में फंसकर लोग स्कैमर्स के जाल में आ जाते हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान हो जाता है। आगे जानिए किस तरह से इस स्कैम को अंजाम दिया जाता है।
इलेक्ट्रिसिटी बिल स्कैम में स्कैमर्स लोगों को मैसेज भेजकर या फोन कॉल के जरिए खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताते हैं। इसके बाद ग्राहक के फोन नंबर पर मैसेज में एक लिंक भेजते हैं। इस लिंक में मैलवेयर डाला गया होता है। ऐसे में स्कैमर्स जल्दीबाजी में लोगों से उनकी बैंकिंग डिटेल समेत कई पर्सनल जानकारी मांगते हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पिन नंबर, ओटीपी और सीवीवी नंबर आदि। जैसे ही स्कैमर्स के पास सभी जानकारी आ जाती है तो वो ग्राहक के अकाउंट से सारे पैसों को उड़ा देता है।
- इस तरह के स्कैम की जानकारी हर किसी को नहीं होती है। ऐसे में अधिकतर लोग स्कैमर्स के जाल में आसानी से आ जाते हैं।
- इस स्कैम से बचने के लिए बिजली के बिल का ऑनलाइन भुगतान करते वक्त सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
- इसके साथ ही बिजली कंपनी के ऑफिशियल एप की मदद ले सकते हैं, इस एप को सिर्फ गूगल प्ले और एपल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें।
- आधिकारिक वेबसाइट में https जरूर दिया गया होता है, इससे पता चलता है कि यह वेबसाइट सुरक्षित है।
- अनजान नंबर से किसी भी मैसेज या फोन कॉल पर किसी भी तरह की पर्सनल जानकारी या फिर बैंकिंग डिटेल साझा करने से बचें।
- अगर फोन कॉल या मैसेज के जरिए पैसों का भुगतान करने को कहें तो सावधान हो जाएं।