दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन: ई-पास के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें पूरी प्रक्रिया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Apr 2021 02:06 PM IST
सार

www.delhipolice.nic.in पर जाकर ई-पास के लिए कर सकते हैं अप्लाई

विज्ञापन
delhi curfew pass how to apply curfew e pass know step by step detail
Delhi Curfew E-Pass - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देश की राजधानी नई दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सप्ताहांत में लगाए जाने वाले कर्फ्यू को हटाकर अब अगले एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाएं, खाद्य और मेडिकल सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। शादी-विवाह में 50 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति होगी। इसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे। ऐसे में लोगों को बाहर आने-जाने के लिए भी पास बनवाने की जररूत पड़ेगी। आइए ऑनलाइन ई-पास बनवाने का तरीका जानते हैं।

    दिल्ली लॉकडाउन में ई-पास के लिए कैसे करें अप्लाई

    1. सबसे पहले दिल्ली पुलिस की वेबसाइट www.delhipolice.nic.in पर जाएं।
    1. अब 'movement pass' के विकल्प पर क्लिक करें।
    2. अब अपना अकाउंट बनाएं।
    3. अब सामने दिख रहे फॉर्म को भरिए
    4. फॉर्म भरने के दौरान ही आपको अपनी फोटो और प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
    5. प्रमाण पत्र के तौर पर आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    6. फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
    7. अब जैसे ही आपका पास अप्रूव होगा, वैसे ही आपको एक एसएमएस के जरिए जानकारी मिल जाएगी।
    8. उसके बाद आप फिर से इसी वेबसाइट पर अपनी आईडी से लॉगिन करके ई-पास डाउनलोड कर सकेंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें