सिर्फ इस 1 ऐप को डिलीट करने पर दोगुनी चलेगी फोन की बैटरी !

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 May 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Deleting This 1 App Can Double Your Phone's Battery Life
battery

    अगर आपके फोन की बैटरी भी जल्द खत्म हो रही है, आप भी अपने स्मार्टफोन की बैटरी की समस्या से जूझ रहे हैं तो बस फटाफट एक ऐप को अपने फोन से हटा दीजिए। इस 1 ऐप को हटाने से आपके फोन की बैटरी दोगुनी हो सकती है।

    दरअसल यह रिपोर्ट किसी सर्वे पर आधारित नहीं है। यह दावा मोबाइल इकोनॉमिस्ट John Koetsier ने किया है। उनके दावे के मुताबिक आपके स्मार्टफोन में मौजूद फेसबुक ऐप सबसे ज्यादा बटैरी खपत करता है। जॉन के दावे के अनुसार स्मार्टफोन की 47 फीसदी बैटरी अकेले फेसुबक खत्म करता है। यानी अगर आप अपने फोन से सिर्फ फेसबुक हटा देते हैं आपके फोन की बैटरी दोगुनी चलेगी।

    विज्ञापन

    किस फोन पर हुआ यह प्रयोग?

    Battery
    Battery

    बता दें कि जॉन ने यह प्रयोग आईफोन 7 पर किया है जो कि लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाना जाता है। जॉन एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें साफ-साफ दिख रहा है फोन की बैकग्राउंड में 47 फीसदी बैटरी केवल फेसबुक ले रहा है। हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि आप फेसबुक का इस्तेमाल ही बंद कर दें। इसकी जगह आप फेसबुक लाइट यूज कर सकते हैं। दूसरा रास्ता ये है कि फेसबुक ऐप में कुछ सेटिंग करें, जैसे- वीडियो ऑटो-प्ले, फेसबुक नोटिफिकेशन को बंद करें, लोकेशन बंद करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें