जरूरी बात: साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत डायल करें यह नंबर, बच जाएगी मेहनत की कमाई
यदि आप किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होते हैं तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करें। 7 से 8 मिनट में आपके खाते से उड़ाए गए पैसे जिस आईडी से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई होगी।

विस्तार
देश में हर रोज लोगों के साथ साइबर फ्रॉड हो रहे हैं। बैंकिंग फ्रॉड तो हद से ज्यादा हो रहा है। आए दिन साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनके बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फ्रॉड होने पर जानकारी के अभाव में लोग समय पर और सही जगह पर शिकायत नहीं कर पाते हैं। होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने पिछले साल साइबर फ्रॉड के लिए एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया था जो कि अब बदल गया है। इसके बारे में आपको जानकारी जरूर होनी चाहिए।
होम मिनिस्ट्री और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 155260 हेल्पलाइन पर शुरू किया था जो कि अब बदलकर 1930 हो गया है। यदि आप किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होते हैं तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करें। 7 से 8 मिनट में आपके खाते से उड़ाए गए पैसे जिस आईडी से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई होगी।
हेल्पलाइन, उस बैंक या ई-साइट्स को अलर्ट मैसेज पहुंचेगा। फिर रकम होल्ड पर चली जाएगी। इस नंबर को आपको अपने फोन में सेव कर लेना चाहिए। नए नंबर के बारे में साइबरदोस्त ने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है।
- काम की बात: WhatsApp के फर्जी कॉल और मैसेज की यहां करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन
- CocoaPods Data Leak: खतरे में 30 लाख एपल यूजर्स की प्राइवेसी, कभी भी हो सकते हैं हैकिंग के शिकार
- रिपोर्ट: भारत के 92% दफ्तरों में हो रहा एआई टूल का इस्तेमाल, 46% कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल
- काम की बात: लैपटॉप के वाई-फाई का पासवर्ड भूल गए हैं तो क्या हुआ, सॉल्यूशन यहां है