Cowin: क्या दो डोज के बाद भी आपको नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट, यहां है समाधान
कुछ लोगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबर से दो बार रजिस्ट्रेशन किए हैं जिसकी वजह से दो डोज लेने के बाद भी उन्हें फाइनल सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है।

विस्तार
हाल ही में देखने में आया है कि दोनों डोज ले चुके लोगों का भी सर्टिफिकेट कोविन पोर्टल पर नहीं मिल रहा है। ऐसे लाखों लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है लेकिन कोविन पोर्टल पर एक ही डोज दिख रहा है जिसकी वजह से वे अपना फाइनल सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। इस मामले पर अब सरकार की ओर से आधिकारिक बयान आया है।
कोविड वैक्सीन प्रशासन पर अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने अपने एक बयान में कहा है कि कोविन पोर्टल पर किसी को रजिस्ट्रेशन करने और लॉगिन करने से रोका नहीं जा सकता है। कुछ लोगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबर से दो बार रजिस्ट्रेशन किए हैं जिसकी वजह से दो डोज लेने के बाद भी उन्हें फाइनल सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है।
ऐसे लोगों से गुजारिश है कि वे कोविन पोर्टल पर लॉगिन करके रेज “raise an issue” पर क्लिक करें और “merge multiple first dose provisional certificates” के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद उन्हें फाइनल सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।
आरएस शर्मा ने आगे कहा कि कोविन पोर्टल किसी भी तरह के डुप्लीकेशन एंट्री पर काम नहीं करता है। ऐसे में अपनी गलती के लिए पोर्टल को दोष देना ठीक नहीं है। कोविन पोर्टल का सिस्टम ही ऐसा है कि एक ही व्यक्ति दो अलग-अलग नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकता है और उसे रोका नहीं जा सकता। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सरकार ने कोविन पोर्टल के जरिए वैक्सीन सर्टिफिकेट में हुई किसी भी गलती को सुधारने की सुविधा दी है।
कैसे करें वैक्सीन सर्टिफिकेट में सुधार
यदि आपने वैक्सीन का दोनों डोज लगवा लिया है और आपके वैक्सीन सर्टिफिकेट में किसी तरह की कोई गलती है जैसे लिंग, जन्म तारीख, नाम आदि की गलती तो अब सरकार ने इसमें ऑनलाइन सुधार की सुविधा दे दी है। वैक्सीन सर्टिफिकेट की किसी भी गलती को आप घर बैठे सुधार सकते हैं। आइए इसकी पूरी प्रोसेस जानते हैं।
- सबसे पहले http://cowin.gov.in पर जाएं।
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अब उस आईडी को सेलेक्ट (मल्टीपल रजिस्ट्रेशन की स्थिति में) करें जिसमें सुधार करना है।
- अब आपको आईडी के नीचे Raise an Issue का विकल्प दिखेगा।
- Raise an Issue पर क्लिक करके आप लिंग, जन्म तारीख, नाम आदि में सुधार कर सकते हैं।
- Joker Malware App List: वापस आया यह खतरनाक वायरस Joker, इन आठ एप को तुरंत करें डिलीट
- इंतजार खत्म: Battlegrounds Mobile India भारत में हुआ लॉन्च, आप भी कर सकते हैं डाउनलोड
- Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO Review: बेहतर एयरफ्लो वाला फर्राटा फैन
- सावधान: बिना ट्रांजेक्शन आया OTP आपको लगा सकता है चूना, जानें इससे बचने का तरीका