सावधान: बिना ट्रांजेक्शन आया OTP आपको लगा सकता है चूना, जानें इससे बचने का तरीका

समय के साथ ऑनलाइन फ्रॉड का भी तरीका बदलता जा रहा है। पहले साइबर ठग लोगों को फोन करके बहला-फुसलाकर या धमकाकर बैंक अकाउंट की जानकारी मांगते थे। ऐसे फ्रॉड को रोकने के लिए ओटीपी आधारित ट्रांजेक्शन की शुरुआत हुई लेकिन अब इसमें भी सेंध लग गई है। आमतौर पर जब आपके पास बिना ट्रांजेक्शन ओटीपी आता है तो आप उस पर ध्यान नहीं देते हैं। लोग इसे बैंक की गलती मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह नजरअंदाज आपको भारी नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऑनलाइन बैंकिंग की बढ़ती सुविधाओं और डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में साइबर चोर भी हाईटेक हो गए हैं। साइबर चोरों ने लोगों को चूना लगाने का अब नया तरीका निकाला है जिसमें बिना ट्रांजेक्शन ही लोगों के पास ओटीपी पहुंच रहा है। इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए, चलिए हम आपको बताते हैं...

सबसे पहली बात यह समझने वाली है कि जब तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं करते हैं तब तक आपके फोन नंबर पर ओटीपी नहीं आएगा और यदि बिना ट्रांजेक्शन ओटीपी आता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि साइबर ठग के पास आपके बैंक की बहुत सारी जानकारी पहले से मौजूद है।

ऐसी ठगी से बचने का पहला तरीका यह है कि आप समय-समय पर अपने बैंक को अपने मोबाइल नंबर आदि की जानकारी देते रहे हैं। यदि आपका मोबाइल नंबर बदल गया है तो बैंक को इसकी जानकारी तुरंत दें। इसके अलावा सप्ताह में कम-से-कम एक बार अपने क्रेडिट कार्ड अकाउंट की डिटेल चेक करें।
- धुलने वाला फोन: Motorola लाया कमाल का स्मार्टफोन, साबुन से धोकर कर सकेंगे साफ
- नई लॉन्चिंग: सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट भारत में लॉन्च, सिम कार्ड का भी है सपोर्ट
- इनोवेशन: दिमाग पढ़ने वाला हेलमेट हुआ लॉन्च, आप भी खरीद सकते हैं, जानें कीमत
- Leica का पहला फोन: Leica Leitz Phone 1 हुआ लॉन्च, इसमें है एक इंच का कैमरा सेंसर