Covid 19 Vaccination: वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करना हुआ आसान, फोन करने से ही हो जाएगा काम
गांव के लोगों और फीचर फोन वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुक करने में परेशानी हो रही जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

विस्तार
कोविन पोर्टल को लेकर कोर्ट से फटकार के बाद वैक्सीन बुक करने के लिए फोन नंबर उपलब्ध करा दिया गया है, हालांकि कोई नया नंबर जारी नहीं किया गया है, बल्कि कोविन पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके आप वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। 1 मई से 18-44 साल के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद से ही अफरातफरी मची हुई है। तत्काल टिकट की तरह लोग हर रोज शाम तो 7 बजे वैक्सीन के लिए स्लॉट बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं और असफलता हाथ लग रही है। लोगों की दिक्कत को देखते हुए सरकार ने कॉल करके वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करने की सुविधा दे दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
फोन करके कैसे बुक करें स्लॉट
नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी के लिए चीफ आरएस शर्मा ने कहा है कि अब लोग कोविन पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर यानी 1075 पर फोन करके वैक्सीन के लिए अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। दरअसल गांव के लोगों और फीचर फोन वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुक करने में परेशानी हो रही जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
यदि आप वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से 1075 पर कॉल करें। उसके बाद इसके बाद निर्देश के अनुसार स्लॉट बुकिंग के लिए आपको 2 दबाना होगा। उसके बाद आपके कॉल को संबंधित अधिकारी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उसके बाद आपसे आपके किसी भी आईडी कार्ड का नंबर मांगा जाएगा। अतः फोन करने से पहले आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड या अन्य आईडी कार्ड अपने पास रखें। अब फोन पर पूछे जाने वाले सवाल का जवाब दें। आपका स्लॉट बुक हो जाएगा। यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो आप आरोग्य सेतु एप और कोविन पोर्टल से भी वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर ना डालें वैक्सीन सर्टिफिकेट
गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था साइबर दोस्त ने ट्वीट करके लोगों को इसके बारे में चेताया है। साइबर दोस्त ने ट्वीट करके कहा है कि कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट में नाम, उम्र और लिंग और अगले डोज की तारीख समेत कई जानकारियां शामिल होती हैं। इन जानकारियों को सोशल मीडिया पर शेयर करना आपको महंगा पड़ सकता है। आपकी इन जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। इसलिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।
- माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार इंटरनेट एक्सप्लोरर को क्यों छोड़ दिया , विस्तार से समझें
- Realme Smart TV 4K भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 27,999 रुपये
- 120Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ Realme X7 Max 5G भारत में लॉन्च
- New IT Rules 2021: फेसबुक, गूगल के बाद ट्विटर भी हुआ राजी, कहा- नए कानून के मुताबिक ही भारत में देंगे सेवा