Realme Smart TV 4K भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 27,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 May 2021 03:36 PM IST
सार

Realme Smart TV 4K की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इस कीमत में 43 इंच वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 50 इंच वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है।

Realme Smart TV 4K launched in India at starting price of Rs 27999
Realme Smart TV 4K - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी ने अपने 5जी स्मार्टफोन Realme X7 Max 5G के साथ अपने Realme Smart TV 4K को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी स्मार्ट टीवी 4K को दो वेरियंट में पेश किया गया है जिनमें 43 इंच और 50 इंच शामिल हैं। दोनों टीवी में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। रियलमी के इस टीवी का मुकाबला रेडमी, एमआई टीवी और वनप्लस टीवी से होगा। Realme Smart TV 4K की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इस कीमत में 43 इंच वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 50 इंच वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। रियलमी के इस टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से 4 जून से होगी।

    Realme Smart TV 4K की स्पेसिफिकेशन

    Realme Smart TV 4K में एंड्रॉयड TV 10 दिया गया है और यह 43 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज में मिलेगा। दोनों टीवी का रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। टीवी का व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। दोनों स्मार्ट टीवी मे मीडियाटेक का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है। Realme Smart TV 4K में चार स्पीकर हैं जिनकी कुल क्षमता 24W है। टीवी के साथ डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियोऔर DTS HD का सपोर्ट है। टीवी में माइक्रोफोन है और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

    Realme के इन टीवी में अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। इसके अलावा टीवी में गूगल प्ले-स्टोर और इन-बिल्ट क्रोमकास्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi, ब्लूटूथ v.5.0, इंफ्रारेड (IR), दो HDMI, दो USB पोर्ट और एक HDMI ARC पोर्ट, एक LAN और AV कनेक्टिविटी है। टीवी के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला रिमोट भी मिलेगा।

    बता दें कि इससे पहले पिछले साल Realme ने 32 इंच का स्मार्ट टीवी पेश किया है जिसकी कीमत लॉन्चिंग के दौरान 12,999 रुपये थी लेकिन अब 15,999 रुपये हो गई है। 32 इंच वाले टीवी का रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है यानी यह टीवी एचडी रेडी है, जबकि 43 इंच वाले टीवी का रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है यानी यह एक फुल एचडी टीवी है। टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 का सपोर्ट मिलेगा।

    इसके अलावा यूजर्स गूगल प्ले-स्टोर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे और मनचाहा एप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा टीवी की डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है और इसमें HDR और HDR10 का भी सपोर्ट है। टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है और MediaTek MSD6683 प्रोसेसर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें