आपके व्हाट्सएप मैसेज का रिप्लाई भी करेगा ChatGPT, ऐसे करें सेटिंग
ChatGPT को आपको व्हाट्सएप से लिंक करना होगा। इसके लिए आपको GitHub की मदद लेनी होगी। एक डेवलपर ने GitHub पर पाइथन स्क्रिप्ट तैयार किया है जिसकी मदद से आप ChatGPT को WhatsApp अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको लैंग्वेज लाइब्रेरी भी मिलेगी।

विस्तार
ChatGPT लिखने का अधिकतर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि अमेजन किंडल पर ई-बुक में ChatGPT के कारण इजाफा हो सकता है यानी अब भी किताब लिख सकता है और राइटर बन सकता है। ChatGPT के कई नुकसान भी हैं। अब ChatGPT आपके व्हाट्सएप मैसेज का रिप्लाई भी कर सकता है। यह भले ही हैरान करने वाली बात है लेकिन यह सच है कि ChatGPT आपके व्हाट्सएप पर आने वाले सभी तरह के मैसेज का जवाब दे सकता है। आइए इसकी सेटिंग करने का तरीका जानते हैं...
ChatGPT को आपको व्हाट्सएप से लिंक करना होगा। इसके लिए आपको GitHub की मदद लेनी होगी। एक डेवलपर ने GitHub पर पाइथन स्क्रिप्ट तैयार किया है जिसकी मदद से आप ChatGPT को WhatsApp अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको लैंग्वेज लाइब्रेरी भी मिलेगी। तो यदि आप भी चाहते हैं कि आपके व्हाट्सएप मैसेज का जवाब ChatGPT दे तो आपको https://github.com/danielgross/whatsapp-gpt पर जाना होगा।

- अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें Code पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको download zip पर क्लिक करना होगा।
- अब फाइल को ओपन करने पर Whatsapp-gpt-main मिलेगा।
- इसमें से server.py को चुनना होगा।
- इसके बाद ls टाइप करके एंटर बटन दबाएं।
- अब python server.py को एंटर करें।
- अब आपका व्हाट्सएप अकाउंट वाला मोबाइल नंबर OpenAI चैट के साथ कंफिगर हो जाएगा।
- इसके बाद Verify I am a human पर क्लिक करें।
- अब अपने व्हाट्सएप अकाउंट में जाएं और OpenAI ChatGPT को सर्च करें।
- अब इसे कोई मैसेज भेजकर इसका टेस्ट आप ले सकते हैं।
- इस सेटिंग के बाद आपके व्हाट्सएप मैसेज का जवाब ChatGPT ही देगा।
इसके अलावा आप गूगल क्रोम एक्सटेंशन की भी मदद ले सकते हैं। ChatGPT WhatsApp नाम का एक्सटेंशन भी आपके व्हाट्सएप मैसेज का रिप्लाई कर सकता है।
- डिजाइन के मामले में OPPO Find N2 Flip ने बनाया नया बेंचमार्क, बना सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लिप फोन
- काम की बात: फोन में कर लें ये सेटिंग्स, चोरी होने पर भी पता चल जाएगी लोकेशन, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- Lava Yuva 2 Pro: 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, ट्रिपल कैमरा और 7GB रैम से है लैस
- फालतू के एप से आजादी: फोन के साथ प्री-इंस्टॉल आने वाले गूगल एप की छुट्टी, भारत सरकार की फटकार के बाद हुआ बदलाव