CCTV Tips: घर में लगा सिक्योरिटी कैमरा ही बन जाएगा आपका जासूस, ये छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी
CCTV Camera Safety Tips:
घर और दुकानों में CCTV कैमरे सुरक्षा के लिए जरूरी हैं, लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही आपकी प्राइवेसी पर भारी पड़ सकती है। अगर आप भी सिक्योरिटी कैमरा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन जरूरी बातों को नजरअंदाज करना खतरे को न्योता दे सकता है।

विस्तार
आज के समय में घर, दुकान और सार्वजनिक जगहों पर CCTV कैमरे लगाना आम हो गया है। ये कैमरे चोरी और अपराध पर नजर रखने में मदद करते हैं, लेकिन अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किए जाएं तो यही कैमरे आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा भी बन सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सिक्योरिटी के साथ-साथ गोपनीयता का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
जरूरत न हो तो रिमोट व्यू रखें बंद
अधिकांश आधुनिक CCTV सिस्टम में रिमोट व्यू का फीचर मिलता है, जिससे आप मोबाइल या लैपटॉप पर कहीं से भी कैमरा फीड देख सकते हैं। हालांकि, कमजोर पासवर्ड और 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन न होने की स्थिति में हैकर्स इस सिस्टम को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इसलिए जब तक बहुत जरूरी न हो, रिमोट व्यू को डिसेबल रखें। अगर इसे चालू रखना ही है, तो सिर्फ आउटडोर कैमरों तक ही इसकी पहुंच सीमित रखें।
प्राइवेसी जोन जरूर सेट करें
लगभग सभी CCTV सिस्टम में प्राइवेसी जोन सेट करने का विकल्प होता है। इसके जरिए आप घर के कुछ हिस्सों को कैमरे की नजर से बाहर रख सकते हैं। बेडरूम, बाथरूम या निजी जगहों को कैमरा व्यू से दूर रखें। वहीं, बाहर लगे कैमरों को इस तरह लगाएं कि पड़ोसियों की प्राइवेसी प्रभावित न हो।
फुटेज ज्यादा दिनों तक स्टोर न करें
कई लोग CCTV फुटेज महीनों तक सेव करके रखते हैं, जो डेटा लीक का बड़ा कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि सिस्टम को इस तरह सेट करें कि तय समय के बाद फुटेज अपने आप डिलीट हो जाए। CCTV में 7 से 15 दिन की स्टोरेज लिमिट लगाकर रखें।
एन्क्रिप्टेड स्टोरेज और मजबूत पासवर्ड अपनाएं
CCTV फुटेज को हमेशा एन्क्रिप्टेड स्टोरेज या सुरक्षित क्लाउड अकाउंट में सेव करें। यह भी सुनिश्चित करें कि कैमरा सिस्टम पासवर्ड-प्रोटेक्टेड Wi-Fi नेटवर्क से जुड़ा हो। साथ ही, कैमरे का फर्मवेयर समय-समय पर अपडेट करते रहें। सबसे बड़ी गलती डिफॉल्ट पासवर्ड न बदलना है, जिससे सिस्टम आसानी से हैक हो सकता है। मजबूत और यूनिक पासवर्ड जरूर इस्तेमाल करें। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो CCTV कैमरे आपकी सुरक्षा के साथ-साथ आपकी प्राइवेसी भी सुरक्षित रख सकते हैं।
- Battery Tips: हर सेकेंड बैटरी चूसती रहती हैं फोन की ये 5 सेंटिग्स, बदल लेंगे तो पूरे दिन चलेगा मोबाइल
- Oil Heater vs Fan Heater: इस ठंड में कौन सा हीटर है आपकी जेब और सेहत के लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें
- YouTube Shorts: अब यूट्यूब शॉर्ट्स को 'डिसलाइक' करना नहीं होगा आसान, बटन की जगह और काम दोनों बदल रहे
- Pollution: कभी स्मॉग की चादर में ढका रहता था चीन, टेक्नोलॉजी के दम पर जीती प्रदूषण से जंग, जानें पूरी कहानी