Oil Heater vs Fan Heater: इस ठंड में कौन सा हीटर है आपकी जेब और सेहत के लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 21 Dec 2025 06:23 PM IST
सार

Oil Heater vs Fan Heater:

बढ़ती ठंड में कमरा गर्म रखने के लिए सही हीटर चुनना जरूरी है। जहां फैन हीटर तुरंत गर्मी देता है, वहीं ऑयल हीटर हवा में नमी को बरकरार रखता है। दोनों तरह के हीटर के अपने-अपने फायदे हैं।

विज्ञापन
oil heater vs fan heater electricity bill saving and safety comparison
कौन सा रूम हीटर है बेस्ट? - फोटो : अमर उजाला

    सर्दियों का सितम शुरू होते ही हम अपने घरों को गर्म रखने के जुगाड़ ढूंढने लगते हैं। बाजार में ऑयल हीटर (Oil Heater) और फैन हीटर (Fan Heater) आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत चुनाव न सिर्फ आपका बिजली का बिल बढ़ा सकता है, बल्कि आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है? आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि आपके लिए कौन सा हीटर सही रहेगा।

    ऑयल हीटर
    ऑयल हीटर - फोटो : Amazon

    कैसे काम करते हैं ये हीटर?

    ऑयल हीटर

    धीरे मगर सॉलिड गर्मी ऑयल हीटर के अंदर एक खास तरह का तेल (Thermal Oil) भरा होता है। जब आप इसे चालू करते हैं, तो बिजली से यह तेल गर्म होता है और पूरे हीटर के फिन्स (पैनल) में गर्मी फैला देता है। यह हीटर कमरे को तुरंत गर्म नहीं करता, लेकिन एक बार गर्म होने के बाद काफी देर तक तापमान बनाए रखता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह बिल्कुल शांत चलता है।

    फैन हीटर
    फैन हीटर - फोटो : Amazon

    फैन हीटर

    तूफानी गर्मी, मगर शोर के साथ फैन हीटर में एक गर्म होने वाली कॉइल और उसके सामने एक पंखा लगा होता है। जैसे ही आप इसे ऑन करते हैं, यह तुरंत गर्म हवा फेंकना शुरू कर देता है। यह छोटे कमरों को मिनटों में गर्म कर देता है, लेकिन पंखा चलने की वजह से इसमें लगातार हल्की आवाज आती रहती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें