Bihar Election 2020: घर बैठे वोटर लिस्ट में जुड़वाएं नाम, यह है आसान तरीका

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में लग गई हैं। कोरोना के दौरान मतदान को लेकर कुछ खास दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। कोई भी चुनाव जितना किसी प्रत्याशी के लिए महत्वपूर्ण होता है, उतना ही किसी वोटर के लिए होता है, लेकिन वोट देने के लिए वोटर लिस्ट में नाम का होना बहुत जरूरी है। आइए आज हम आपको ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का तरीका बताते हैं...

सबसे पहले आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी इस मोबाइल एप का नाम Voter Helpline है जिसे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद शुरुआती सेटिंग करके रजिस्ट्रेशन करें।

वोटर ऑनलाइन एप के फीचर्स की बात करें तो इस एप की मदद से आप वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में जाकर सर्च योर नेम इन इलेक्ट्रॉल रोल में बार में सर्च करना होगा। नाम सर्च करने के लिए आपको अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर बताना होगा।
- Sony ने लॉन्च किया नया सॉफ्टवेयर, वेब कैम की तरह कर सकेंगे कैमरे का इस्तेमाल
- आपके बैंक के नाम से आए ईमेल तो हो जाएं सावधान! लिंक खोलते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
- क्या आपका स्मार्टफोन होने लगा हैंग या स्लो, तो इन पांच टिप्स से फोन को बनाएं सुपरफास्ट!
- बारिश में अगर स्मार्टफोन भीग जाए तो क्या करें और क्या न करें