क्या आपका स्मार्टफोन होने लगा हैंग या स्लो, तो इन पांच टिप्स से फोन को बनाएं सुपरफास्ट!

आमतौर पर लोग फोन तब बदलते हैं जब वह हैंग होना या स्लो होना शुरू हो जाता है। फोन हमारी दैनिक दिनचर्या का अहम हिस्सा है, ऐसे में अगर फोन स्लो होना शुरू हो जाए तो झुंझलाहट होने लगती है। वहीं आजकल महामारी के चलते अधिकांश लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और फोन धीमा होने से काम में दिक्कत होने लगती है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप उसकी रफ्तार बढ़ा सकते हैं और आपको फोन बदलने से पहले सोचने के लिए कुछ वक्त भी मिल जाएगा...

Cache डाटा डिलीट करें
पहले जान लें कि फोन पर जब भी आप कोई काम या टास्क करते हैं तो वह कैच डाटा के तौर पर कुछ निशान छोड़ देता है, जो कई बार बढ़ते बढ़ते जीबी तक में पहुंच जाता है और ज्यादा स्पेस लेने से फोन को स्लो कर देता है। आजकल स्मार्टफोंस में सेटिंग्स होती हैं, जिससे इन्हें डिलीट किया जा सकता है। Cache डाटा को क्लियर करने के लिए- Settings > Storage > Cache में जाएं और कैच डाटा पर टैप करें।
अगर आप फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो फेसबुक के लाइट वर्जन के इस्तेमाल को प्राथमिकता दें, इससे न केवल आपका डाटा खर्च बचेगा बल्कि बैटरी भी कम खर्च होगी और फोन स्लो भी नहीं होगा।

बैंक्रग्राउंड एप्स को करें बंद
हमारे फोन में कई ऐसी एप्स होती हैं, जो हम इंस्टॉल तो तुरंत कर लेते हैं लेकिन इस्तेमाल साल में यदाकदा ही होती हैं। लोगों के फोन ऐसी एप्स से भरे रहते हैं। संभव हो तो ऐसी एप्स को डिलीट कर दें। आपके फोन में मेमोरी की बहुत बचत होगी। वहीं एप्स को इस्तेमाल करने के बाद उन्हें बंद करना न भूंले। टास्क मैनेजर में जाकर देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में कौन-कौन सी एप्स चल रही हैं। ये एप्स फोन की मेमोरी खाती हैं जिससे फोन स्लो हो जाता है।
- 25 साल बाद बंद हो रहा है Microsoft internet Explorer, 5 फीसदी लोग भी नहीं करते इस्तेमाल
- Remove China Apps: भारत में चुपके से वायरल हो रहा यह चाइनीज एप, पांच करोड़ हुए यूजर्स
- Samsung का नया फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की बैटरी
- धमाकेदार वापसी को तैयार BlackBerry, अगले साल लॉन्च होगा 5G स्मार्टफोन