Safety Tips: PDF फाइल डाउनलोड करते हैं तो जान लें यह सिक्योरिटी टिप्स, एक झटके में खाली हो सकता है अकाउंट
अनाधिकृत सोर्स और इंटरनेट की PDF फाइल में वायरस या मैलवेयर हो सकते हैं जो आपके कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विस्तार
पीडीएफ फाइल हमारे डिजिटल जीवन में जरूरी हो गई हैं। इनका उपयोग विभिन्न प्रकार की सूचनाओं जैसे आधार कार्ड और डिजिटल स्लिप शेयर करने और स्टोर करने के लिए किया जाता है। साइबर खतरों से जुड़े संभावित जोखिमों के कारण PDF फाइल डाउनलोड करते समय सतर्क रहना महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन उपलब्ध सबसे बड़े जोखिमों में पीडीएफ भी शामिल है। अनजान और बिना किसी ऑथेंटिक सोर्स के पीडीएफ डाउनलोड करना आपके फोन को मैलवेयर से इंजेक्ट कर सकता है। इसलिए PDF फाइल डाउनलोड करते समय इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
पीडीएफ फाइल में वायरस या मैलवेयर हो सकते हैं जो आपके कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आपके द्वारा डाउनलोड की गई किसी भी PDF फाइल को खोलने से पहले उसे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर की मदद से स्कैन करना बेहद जरूरी है। इसकी मदद से वायरस या मैलवेयर से डिवाइस को बचाया जा सकता है।
जब आप पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करते हैं, तो उनका ऑथेंटिक सोर्स से रिसीव होना काफी महत्वपूर्ण होता है। यानी जिन सोर्स पर आप भरोसा करते हैं वहां वायरस और मैलवेयर इंजेक्ट होने की संभावना कम होती है।
वहीं अनाधिकृत सोर्स और इंटरनेट से पीडीएफ डाउनलोड करते समय आपको काफी सतर्क रहना चाहिए। इंटरनेट पर बहुत सारी वेबसाइटें हैं, लेकिन उनमें से सभी सुरक्षित नहीं हैं। पीडीएफ डाउनलोड करते समय जोखिम को कम करने के लिए प्रतिष्ठित वेबसाइटों, आधिकारिक सोर्स या प्रसिद्ध प्लेटफार्म से ही फाइल डाउनलोड करें।
- Meta AI: व्हाट्सएप और मैसेंजर एप में मिलेगा एआई का सपोर्ट, मार्क जकरबर्ग ने की घोषणा
- AI Regulation: AI से नौकरियों को कोई खतरा नहीं, जल्द करेंगे रेगुलेट, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान
- ChatGPT: भारत के तकनीकी इकोसिस्टम को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है AI, सैम अल्टमैन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी
- OpenAI के सीईओ सैम अल्टमैन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर हुई चर्चा