स्मार्टफोन पर फटाफट टाइपिंग का आसान तरीका

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Thu, 02 Jun 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
Best keyboard for your Android

    बढ़िया कीबोर्ड वो होता है जो आपके लिए टाइपिंग आसान कर देता है और आपकी गलतियों को सुधार देता है या सुधारने में मदद करता है। गूगल प्ले स्टोर पर आपको कई तरह के कीबोर्ड मिल जाएंगे जिनके फ़ीचर अलग अलग हैं।

    इन सभी कीबोर्ड में 'स्वाइप' नाम का ऐप काफ़ी पसंद किया जाता है, क्योंकि उसमें आपके टाइपिंग की रफ़्तार काफ़ी तेज़ हो जाती है। इसे इस्तेमाल करते समय आपको एक अक्षर से दूसरे पर जाने के लिए अपनी उंगली नहीं उठानी पड़ती है।

    विज्ञापन

    लेकिन अगर आप गूगल कीबोर्ड इस्तेमाल करते हैं तो उसमें एक ख़ासियत मिलेगी, जो आपको किसी और कीबोर्ड में नहीं मिल सकती है। आप जो शब्द अपने स्मार्टफ़ोन पर टाइप करते हैं उसे ये कीबोर्ड सीख लेता है और कुछ दिन बाद आप वो शब्द जब टाइप करेंगे तो वो उसे सही मानने लगेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये शब्द आपके स्मार्टफ़ोन की पर्सनल डिस्क्शनरी का हिस्सा बन जाते हैं और आपके लिए परेशानी दूर हो जाती है। बाद में जब भी आप नया एंड्रायड डिवाइस खरीदेंगे तो उस गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करके, नए डिवाइस पर लॉग इन कर लीजिए और आपका डिक्शनरी आपके साथ नए डिवाइस पर भी मिलेगा।

    लैंग्वेज एंड इनपुट

    स्मार्टफोन पर फटाफट टाइपिंग का आसान तरीका
    फोटो : GettyImages

    अपने एंड्रायड डिवाइस पर डिक्शनरी को इनेबल करने के लिए आपको अपने गूगल अकाउंट से लॉग इन किया होना चाहिए। उसके बाद 'सेटिंग' में जाइये और 'लैंग्वेज एंड इनपुट' के विकल्प को चुन लीजिए और फिर 'गूगल कीबोर्ड' चुन लीजिए। अगर आप एक से ज़्यादा जीमेल अकाउंट अपने स्मार्टफ़ोन पर इस्तेमाल करते हैं तो आपको चुनना होगा कि किस अकाउंट से अपने कीबोर्ड को लिंक करना चाहते हैं।

    जब भी आप नया एंड्रायड डिवाइस खरीदेंगे तो नए डिवाइस पर लॉग इन करते ही आपको कीबोर्ड पर ज़्यादा समय नहीं बिताना होगा, क्योंकि आपकी डिक्शनरी अब नए स्मार्टफ़ोन पर भी काम करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें