पिन या पैटर्न लॉक नहीं अब नया एंड्रॉयड पासवर्ड बनाइए

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Thu, 19 May 2016 04:06 PM IST
Face/Voice Recognition for android password

    सभी लोग अपने स्मार्टफ़ोन और टैबलेट की सिक्योरिटी को लेकर परेशान हैं। सिक्योरिटी के लिए तरह-तरह की कोशिश की जा रही है। कभी पैटर्न लॉक लगाया जाता है, कभी पिन इस्तेमाल किया जाता है तो कभी पासवर्ड लगाकर देखा जाता है।

    सभी के अपने फायदे हैं। यही सिक्योरिटी आपके लिए तब सिरदर्द बन जाती है, जब हर बार आपको अपने पिन, पासवर्ड या पैटर्न लॉक का इस्तेमाल करना होता है ताकि अपने डिवाइस को इस्तेमाल करना पड़ता है।

    एंड्रॉयड डिवाइस पर आपके चेहरे को पहचान कर भी ऐसा करना अब संभव है। अगर अपने डिवाइस पर आप ये इनेबल कर देते हैं तो ये पिन,पासवर्ड या पैटर्न लॉक की ज़रूरत ही ख़त्म हो जाएगी और सिक्योरिटी के लिहाज़ से ये बहुत सुरक्षित भी होगा क्योंकि आपके जैसा दिखने वाला दुनिया में कोई नहीं है। ऐसा शायद सिर्फ फिल्मों में होता है।

    इस तरह सेट-अप करें

    पिन या पैटर्न लॉक नहीं अब नया एंड्रॉयड पासवर्ड बनाइए

    फेस रिकग्निशन एंड्रॉयड डिवाइस और क्रोम बुक के स्मार्ट लॉक नाम के फीचर का हिस्सा होता है। इसको शुरू करना बहुत ही आसान है। बस 'सिक्योरिटी' में जाइए और उसके बाद आपको 'स्मार्ट लॉक' दिखाई देगा। इसको देखने के लिए अपने डिवाइस में आपको स्क्रीन लॉक को एक्टिवेट करना होगा।

    स्मार्ट लॉक का इस्तेमाल करके आप अपने डिवाइस को अलग अलग तरीके से अनलॉक करने के लिए सेटिंग कर सकते हैं।

    इसे आप किसी भी अपने दूसरे डिवाइस के साथ जोड़ा बना सकते हैं, अपने चेहरे को भी पासवर्ड बना सकते हैं या फिर अपनी आवाज़ को। अपने चेहरे को पासवर्ड बनाना चाहते हैं तो बस 'ट्रस्टेड फेस' का विकल्प चुन लीजिए।

    यह भी है विकल्प

    Android
    Android

    एंड्रॉयड डिवाइस पर जब आप अपने चेहरे को पासवर्ड बना रहे हैं तो अपनी तस्वीर लेते समय रोशनी बढ़िया होनी चाहिए। स्क्रीन पर आपको एक गोल दिखाई देगा जिसके अंदर आपकी तस्वीर होनी चाहिए।

    एक बार पासवर्ड के लिए अपने चेहरे को आपने सेट कर लिया, उसके बाद बस स्क्रीन को कुछ सेकेंड के लिए देखिए उसके बाद आप स्क्रीन को स्वाइप कर अनलॉक कर सकते हैं।

    लेकिन कुछ एंड्रॉयड डिवाइस में आपको ये फीचर नहीं मिलेगा। ऐसे में अगर ये फीचर आपको चाहिए तो ये काम करने वाले ढेर सारे ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएंगे। वैसे ही वॉइस लॉक करने वाले ऐप भी कई मिल जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें