इंवर्टर खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें

गर्मी अपने चरम पर है और पावर कट रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। 24 घंटे में 8 से 10 घंटे बिजली न होना तो आम बात बन गई है। ऐसी भीषण गर्मी में बिना बिजली के रह पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में इन्वर्टर बैटरी सिस्टम ही सहारा नजर आता है, जो बिजली का बैक अप स्टोर कर बिजली कटने पर राहत देता है। बड़े-बड़े पावर कट सहने के लिए इन्वर्टर भी गुड परफोर्मर होना चाहिए।
अगर आप घर में इंवर्टर इंस्टॉल करने का प्लान कर रहे हैं, तो इंवर्टर के लुभावने विज्ञापन से अलग होकर अपनी बिजली की जरूरत और उसकी बैकअप क्षमता जानकर ही कोई निर्णय लें।
बैकअप का लोड समझें-
घर में इंवर्टर इंस्टॉल करने से पहले पावर कट के समय अपनी बिजली जरूरत को समझें कि बिजली कटने पर आप कौन-कौन से उपकरण चलाना चाहते हैं। इस आधार पर इन उपकरणों का वाट क्षमता जानकार पावर बैकअप वाले इंवर्टर की वीए क्षमता जानकार इंस्टॉल करें।
जैसे कारों की इंजन की क्षमता होती है (800सीसी, 1200सीसी, 1500सीसी) इसी क्षमता के आधार पर कार को रफ्तार पकड़ने में ताकत मिलती है और उसकी वजन ढोने की क्षमता बढ़ती है। इसी आधार पर इंवर्टर की वीए वेल्यू होती है, जिस पर वह बिजली उपकरणों का लोड उठा पाता है।
मान लीजिए आप पावर कट के समय एक पंखा (90 वाट्स), एक ट्यूब लाइट (50 वाट्स), एक सीएफएल (25 वाट्स), टेलीविजन (150 वाट्स) को इंवर्टर की बैकअप क्षमता पर चलाना चाहते हैं और करीब इंटवर्टर से 6 घंटे बैकअप की उम्मीद रखते हैं, तो आपको 320X6= 1920 वाट्स या 1.92 किलो वाट की क्षमता वाला इंवर्टर चाहिए।
कैसे लगाएं क्षमता का अंदाजा-

पावर कट के दौरान जिन उपकरणों को आप इंवर्टर से चलाना चाहते हैं, उनकी विद्युत क्षमता के आधार पर कैल्कुलेशन करें। जैसे-
1 पंखा- 75-90 वाट्स क्षमता का होता है, कैल्कुलेशन में हम इसे 90 वाट्स मान लेते हैं।
1 ट्यूब लाइट- 45-50 वाट्स
1 सीएफएल- करीब 25 वाट्स
टेलीविजन- करीब 50 से 150 वाट्स की क्षमता वाले होते हैं।
सेट्स ऑफ बॉक्स 8 से 25 वाट्स
लैपटॉप- 50 वाट्स
वाई-फाई रूटर 5 वाट्स