लैपटॉप खरीदने का है प्लान तो इन बातों को रखें ख्याल

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Mar 2017 02:08 PM IST
beforfe buying a laptop know these fact
लैपटॉप

    आप लैपटॉप खरीदने का प्लान बनाते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी लैपटॉप की जानकारी भी इकट्ठा करते हैं लेकिन जब वाकई आप लैपटॉप खरीदने जाते हैं तो आप कंफ्यूज हो जाते हैं कि आपके लिए कौन सा लैपटॉप बेस्ट होगा। उसमें कितनी रैम, कितना ग्राफिक्स और डिस्प्ले की साइज को लेकर आप परेशान होते हैं। यदि आप भी लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का जरूर ख्याल रखें।

    लैपटॉप
    लैपटॉप

    1. लैपटॉप की स्क्रीन साइज

    लैपटॉप की स्क्रीन साइज को लेकर अक्सर कंफ्यूजन देखा जाता है। यदि आपको ट्रेवल करने के शौकीन हैं तो 12 से 14 इंच की स्क्रीन बेस्ट है। यदि आप लैपटॉप लेकर घूमना नहीं चाहते हैं तो 15.6 से 17 इंच की स्क्रीन बेहतर विक्लप होगा। साथ इस साइज की स्क्रीन के साथ वीडियो एडिटिंग करने में भी आपको परेशानी नहीं होगी।

    लैपटॉप
    लैपटॉप

    2. डिजाइन

    आजकल मार्केट में कई ऐसे लैपटॉप आ रहे हैं जिनकी स्क्रीन को आप रिमूव करके टैब बना सकता हैं। कई मायने में तो यह फायदेमंद है लेकिन बेहतर होगा कि आप स्क्रीन रिमूव होने वाले लैपटॉप ना ही खरीदें, क्योंकि इसमें कुछ दिन बाद दिक्कतें होने लगती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें