Air Pollution: जानलेवा स्तर पर पहुंची राजधानी की हवा, एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले ये चीजें जरूर चेक करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Nov 2024 01:12 PM IST
सार

air purifier Buying Guide: दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक प्रदूषण फैला हुआ है। हवा अब भी खराब श्रेणी में है। ऐसे में यदि आप इससे बचने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा, वरना आपके पैसे बर्बाद हो जाएंगे।

विज्ञापन
Air Pollution on high buying an air purifier must check these 8 things
air purifier - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में इस बार हवा दमघोंटू नहीं रही है। इस बार हवा में आतिशबाजी का जहर कम घुला है। दिल्ली में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से ऊपर दर्ज किया गया है, हालांकि बावजूद इसके एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक प्रदूषण फैला हुआ है। हवा अब भी खराब श्रेणी में है। ऐसे में यदि आप इससे बचने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा, वरना आपके पैसे बर्बाद हो जाएंगे।

    HEPA फिल्टर:

    यह उच्च-गुणवत्ता वाला फिल्टर होता है, जो 99.97% तक छोटे कणों (0.3 माइक्रॉन तक) को हटाने में सक्षम होता है। खासकर, यह धूल, पराग, धुआं और अन्य छोटे प्रदूषकों को हटाने में कारगर होता है।कार्बन फिल्टर:यह फिल्टर वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों (VOCs), गैसों, और गंधों को हटाने में मदद करता है। इसे विशेष रूप से तब देखना चाहिए जब आपको रसोई, धूम्रपान या केमिकल गैसों से बचाव की आवश्यकता हो।

    विज्ञापन

    एरिया के लिए परफेक्ट:

    एयर प्यूरीफायर का चयन करते समय यह ध्यान दें कि वह आपके कमरे के आकार के हिसाब से उपयुक्त हो। इसके लिए CADR (Clean Air Delivery Rate) को देखें, जो बताता है कि एयर प्यूरीफायर कितनी जल्दी और कितनी जगह में वायु को साफ कर सकता है। बड़े कमरे के लिए उच्च CADR रेटिंग वाले प्यूरीफायर की जरूरत होगी।नॉइस लेवल (शोर का स्तर):एयर प्यूरीफायर की आवाज का स्तर भी महत्त्वपूर्ण है, खासकर अगर आप इसे सोने के समय उपयोग कर रहे हैं। 35-50 डेसिबल के बीच का शोर स्तर सामान्य रूप से शांत माना जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें