आखिरी अलर्ट: अगले 14 दिन तक फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, उसके बाद देने होंगे पैसे, यहां जानें तरीका
14 दिसंबर तक आप फ्री में अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। यदि आप 14 दिसंबर तक अपडेट नहीं कराते हैं तो बाद में आपको अपडेट के लिए पैसे भी देने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे आप फ्री में अपने आधार कार्ड को कैसे अपडेट कर सकते हैं...

विस्तार
आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट है। यदि आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card) 10 साल पहले बना है या 10 साल पहले अपडेट हुआ है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट (Aadhaar Card Update) करना होगा। सरकार ने कहा है कि जिनका आधार 10 साल पुराना है उन्हें अनिवार्य रूप से आधार को अपडेट कराना होगा। इसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर तय की गई है। 14 दिसंबर तक आप फ्री में अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। यदि आप 14 दिसंबर तक अपडेट नहीं कराते हैं तो बाद में आपको अपडेट के लिए पैसे भी देने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे आप फ्री में अपने आधार कार्ड को कैसे अपडेट कर सकते हैं...
आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 दिसंबर तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर कार्ड दे सकते हैं।
मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
- बदलाव: एक दिसंबर से बदल रहा है सिम खरीदने का नियम, 10 लाख का जुर्माना और जेल की सजा भी
- Deepfakes: सरकार के निर्देश के बाद गूगल ने शुरू की सख्ती, यूट्यूब पर एआई से बनी सामग्री अपलोड की तो बताना होगा
- Europe: यूरोप में फेसबुक-इंस्टा के खिलाफ शिकायत दर्ज, विज्ञापन के लिए यूजर्स की निजता का हनन करने का आरोप
- काम की बात: साइबर क्राइम होने पर तुरंत यहां करें शिकायत, मुसीबत से बच जाएंगे, तरीका जान लें