बदलाव: एक दिसंबर से बदल रहा है सिम खरीदने का नियम, 10 लाख का जुर्माना और जेल की सजा भी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Nov 2023 10:15 AM IST
सार

सिम कार्ड को नए सरकार ने नए नियम बनाए हैं जो एक दिसंबर से लागू हो रहा है। सिम कार्ड के नए नियम के उल्लंघन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना और जेल की सजा का भी प्रावधान है। आइए विस्तार से समझते हैं सिम कार्ड के नए नियम को...

विज्ञापन
New SIM Card Rules From 1 December 2023 all you need to know is here
New SIM Card Rules 2023 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एक दिसंबर 2023 से देश में कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं। एक बड़ा बदलाव सिम कार्ड को लेकर होने जा रहा है। सिम कार्ड को नए सरकार ने नए नियम बनाए हैं जो एक दिसंबर से लागू हो रहा है। सिम कार्ड के नए नियम के उल्लंघन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना और जेल की सजा का भी प्रावधान है। आइए विस्तार से समझते हैं सिम कार्ड के नए नियम को...

    इसी साल अगस्त में नए सिम कार्ड को लेकर सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई थी जो कि एक दिसंबर से लागू हो रही है। सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा था कि 8 महीने में देश में 52 लाख मोबाइल कनेक्शन बंद किए गए हैं, जबकि 67,000 डीलरों को ब्लैक लिस्ट में डाला गया है। करीब 300 सिम डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फर्जी सिम कार्ड गिरोह में शामिल करीब 66,000 WhatsApp अकाउंट को भी ब्लॉक किया गया है।

    विज्ञापन

    सिम डीलर वेरिफेकेशन

    सिम कार्ड बेचने वाले सभी डीलरों को पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा। यदि कोई डीलर ऐसा नहीं करता है और थोक में सिम कार्ड बेचता है तो उसके ऊपर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है और जेल की सजा भी हो सकती है। सभी सिम डीलरों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें