CCTV: घर के लिए खरीदने जा रहे सीसीटीवी तो ये चीजें जरूर चेक करें, फायदे में रहेंगे
मोशन डिटेक्शन और अलर्ट-
इसका फायदा यह होता कि आपको किसी भी हरकत की तुरंत जानकारी मिलती है।ब्रांड और विश्वसनीयता-जब भी कैमरे खरीदे तो विश्वसनीय ब्रांड से ही कैमरे खरीदें ताकि गुणवत्ता और सर्विस सुनिश्चित हो सके।

विस्तार
आज गांव हो या शहर, दुकान हो या घर, सभी लोग सिक्योरिटी कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं। सिक्टोरिटी कैमरे को आम भाषा में CCTV भी कहा जाता है। सिक्योरिटी के लिए CCTV आज बहुत जरूरी हो चुके हैं। CCTV आमतौर पर दो तरह के होते हैं जिनमें एक वायर वाला और दूसरा वायरलेस है।
CCTV के साथ लाइव फीड के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है लेकिन यदि आपको लाइव फीड नहीं चाहिए तो आप किसी हार्ड डिस्क में फीड को रिकॉर्ड कर सकते हैं। वायरलेस कैमरे अब 4G सिम कार्ड वाले भी आ गए हैं। आप में से भी कई लोगों के पास CCTV कैमरे होंगे और कई लोग घर में इसे लगवाने की प्लानिंग कर रहें होंगे। CCTV कैमरे खरीदने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं...
जरूरत और स्थान-
सबसे पहले यह तय करें कि आपको कैमरा लगवाना कहां है। जैसे घर, ऑफिस, दुकान, पार्किंग आदि।कैमरे का प्रकार-यदि इनडोर के लिए कैमरा खरीद रहे हैं तो आपको डोम कैमरा खरीदना चाहिए। आउटडोर के लिए बुलेट कैमर बढ़िया रहता है। यदि बड़ी जगहों और ज्यादा एरिया कवर करने के लिए कैमरे खरीद रहे हैं तो पैन-टिल्ट-जूम (PTZ) कैमरा खरीदें,क्योंकि ये घुम सकते हैं और जूम कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप किसी भी जगह से कैमरे की लाइव फीड देखना चाहते हैं तो आपको आईपी कैमरा लेना चाहिए। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी होती है जिसके जरिए आप एप पर लाइव फीड देख सकेंगे।
- Galaxy Unpacked 2024: Samsung ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टवॉच, ECG और फास्ट चार्जिंग से है लैस
- Galaxy Unpacked: Samsung ने लॉन्च किए दो ईयरबड्स, AI करेगा लाइव ट्रांसलेशन
- Galaxy UnPacked 2024: Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 हुए लॉन्च, थोक में मिलेंगे AI फीचर्स
- Scam Alert: मनी लॉन्ड्रिंग स्कैम की शिकार हुई चंडीगढ़ की महिला, अकाउंट से निकले 80 लाख रुपये