SmartPhone Tips: स्मार्टफोन की स्मार्ट केयर है बहुत जरूरी, सालों-साल रहेगा नया, जान लें तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 07 Sep 2023 11:23 AM IST
सार

अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स एक फोन को औसतन 3 से 4 साल तक इस्तेमाल करते हैं। यानी फोन की ठीक से केयर करना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
7 ways to make your smartphone last longer know all useful smartphone care tips
SmartPhone Tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    SmartPhone Tips and Tricks: स्मार्टफोन अब हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। फोटो क्लिक करने से लेकर सोशल मीडिया तक और ऑनलाइन बिल पेमेंट से लेकर मूवी देखने तक, स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में स्मार्टफोन को लंबे समय तक संभालकर रखना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि हम हर साल नया फोन नहीं खरीद सकते। अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स एक फोन को औसतन 3 से 4 साल तक इस्तेमाल करते हैं। यानी फोन की ठीक से केयर करना जरूरी हो जाता है। इस रिपोर्ट में हम आपको सबसे काम की सात स्मार्टफोन केयर टिप्स देने वाले हैं, जिनकी मदद से आप फोन को लंबे समय तक चकाचक रख सकते हैं। चलिए जानते हैं।

    स्मार्टफोन की स्क्रीन फोन का सबसे नाजुक हिस्सा होता है। ऐसे में जरा की लापरवाही से फोन स्क्रीन को बड़ा नुकसान हो सकता है। स्क्रीन को धूल और पानी से बचाकर रखें और समय-समय पर इसे नरम कपड़े से साफ करें। आप स्क्रैच से बचाने के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टर का उपयोग कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    फोन को डैमेज होने से बचाने के लिए स्मार्टफोन के लिए एक अच्छा केस और कवर खरीद सकते हैं। ध्यान रखें कि कवर बहुत ज्यादा टाइट और बहुत ज्यादा लूज न हो इससे फोन को नुकसान हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें