Samsung फ्री में दे रहा है Galaxy Fold और Galaxy S20 Ultra, यह है ऑफर

यदि आप भी सोच रहे हैं कि एक सामान खरीदने पर दूसरा कोई सामान फ्री में मिल जाए तो आपके लिए गुड न्यूज है। सैमसंग के चुनिंदा QLED 8K और QLED टीवी तथा स्पेसमैक्स फैमिली हब रेफ्रिजरेटर्स के साथ फ्री में गैलेक्सी फोल्ड, गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा, गैलेक्सीनोट 10 लाइट, गैलेक्सी ए31 और गैलेक्सी ए21एस मोबाइल फोन जीतने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं ऑफर्स के बारे में...
दरअसल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने त्योहारों के लिए‘होम, फेस्टिव होम’ पेश किया है, जिसमें 20,000 रुपये तक के कैशबैक और महज 990 रुपये की ईएमआई समेत आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। ये ऑफर 20 नवंबर, 2020 तक लागू रहेंगें। ये ऑफर्स सैमसंग QLED और QLED 8K टीवी, UHD टीवी, स्मार्ट टीवी, स्पेसमैक्स फैमिली हब रेफ्रिजरेटर, कर्ड मैस्ट्रो रेफ्रिजरेटर, साइड-बाई-साइड और फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर, फ्लेक्सवाश वाशिंग मशीन, एडवाश वाशिंग मशीन, वाशर ड्रायर मॉडल, फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड और फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव अवन तथा विंड- फ्री एयर कंडीशनर समेत कई उत्पादों की खरीद पर मिलेंगे।
इस ऑफर की अवधि के दौरान उपभोक्ताओं को सैमसंग QLED 8K टीवी के 85 इंच (216 सेमी), 82 इंच (207 सेमी) और 75 इंच (189 सेमी) के मॉडल खरीदने पर सैमसंग का फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड फ्री में मिलेगा। 75 इंच और उससे बड़े QLED टीवी खरीदने पर गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा, 55 इंच QLED और 65 इंच UHD मॉडल खरीदने पर गैलेक्सी ए21एस और 65 इंच के QLED, QLED 8K टीवी तथा 70 इंच और उससे बड़े क्रिस्टल 4K UHD टीवी खरीदने पर गैलेक्सी ए31 हासिल होगा। साथ ही 990 रुपये से शुरू हो रहे ईजी ईएमआई विकल्प चुनने पर उपभोक्ता 20,000 रुपये तक कैशबैक भी पा सकते हैं। उन्हें पैनलों पर 3 साल की वारंटी (1$2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी) और QLED टीवी पर 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वारंटी भी मिल सकती है।
सैमसंग के रेफ्रिजरेटर खरीदते समय ग्राहकों को सैमसंग स्पेसमैक्स फैमिली हब रेफ्रिजरेटर की खरीद पर गैलेक्सी नोट10 लाइट मुफ्त मिलेगा। “मेक फॉर इंडिया” सैमसंग कर्ड मैस्ट्रो रेफ्रिजरेटर खरीदने पर उपभोक्ताओं को 15 फीसदी तक कैशबैक और इंटरनेट ऑफ थिंग्स से चलने वाले फैमिली हब रेफ्रिजरेटर (RF28N9780SG/TL) पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक हासिल होगा। डिजिटल इन्वर्टर तकनीक वाले सभी रेफ्रिजरेटरों के कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी दी जाएगी।