काम की बात: इन पांच वजहों से कछुए की चाल चलने लगता है कंप्यूटर, जानें फिक्स करने का तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 May 2024 04:26 PM IST
सार

यदि आप भी स्लो लैपटॉप से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। किसी लैपटॉप के स्लो होने के पीछे एक दो नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले जरूरी होता है कि यह खोजा जाए कि दिक्कत कहां है। उसके बाद उस दिक्कत को फिक्स करना होता है। आज की रिपोर्ट में हम स्लो लैपटॉप और उसे फास्ट करने के 5 तरीके बताएंगे...

विज्ञापन
5 Reasons Why Your Computer is Slow and how to fix them all you need to know is here
how to fix slow laptop - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    बहुत सारे प्रोग्राम का एक साथ चलना

    किसी भी लैपटॉप या कंप्यूटर के स्लो होने के पीछे एक बड़ा कारण कई सारे प्रोग्राम का बैकग्राउंड में चलना होता है। किसी भी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने से पहले ऑटो लॉन्च के ऑप्शन को अनचेक कर दें। माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे एप्स सिस्टम के ऑन होते ही रन करने लगते हैं।

    कैसे फिक्स करें-

    Windows 11: Start > Settings > Apps > Startup। अब ऑफ प्रोग्राम में जाकर उन सभी एप्स को बंद कर दें जिनकी जरूरत आपको नहीं है। Windows 10: Windows key + X > Task Manager > Startup tab अब जिस प्रोग्राम की जरूरत नहीं है, उस पर राइट क्लिक करके रिमूव का डिसेबल कर दें।

    विज्ञापन

    कंप्यूटर में हार्ड ड्राइव एक ऐसी चीज होती है जो हर रोज हजारों बार घूमती है। आमतौर पर 3-4 साल के बाद इसमें दिक्कतें आने लगती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए फाइल एक्सप्लोरर को ओपन करें और Local Disk में जाएं। अब इस ड्राइव पर क्लिक करें जिसमें Windows OS (आमतौर पर C) है। अब Properties > Tools > Check। अब यदि ड्राइव अच्छी होगी तो आपको स्कैन करने की जरूरत नहीं, अन्यथा आपको "Scan drive" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जब आपके सिस्टम की ड्राइव 95% तक फुल हो जाती है तो आपका कंप्यूटर 50% तक स्लो हो जाता है। इसे आप सेटिंग में जाकर सिस्टम सेटिंग से फिक्स कर सकते हैं। सिस्टम सेटिंग में "Temporary files" पर क्लिक करें और उसे डिलीच करें। इसके अलावा उन एप्स को भी डिलीट करें जिनकी जरूरत नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें