Google: सफारी ब्राउजर में डिफॉल्ट सर्च इंजन बनने के लिए गूगल ने एपल को दिए 1,66,928 करोड़ रुपये
आपको जानकर हैरानी होगी कि एपल के सफारी ब्राउजर में डिफॉल्ट सर्च इंजन बनने के लिए गूगल ने एफल को 20 बिलियन डॉलर यानी करीब 1,66,928 करोड़ रुपये दिए हैं। इसका खुलासा ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में हुआ है।

विस्तार
टेक कंपनियां किसी एक ब्राउजर में अपनी जगह बनाने के लिए अरबों रुपये खर्च करती हैं। यह पढ़ने में आपको भले ही मजाक लग रहा होगा लेकिन हकीकत यही है कि ये कंपनियां ऐसे काम के लिए मोटे पैसे भी दे रही हैं और एक दूसरे की सिफारिश भी कर रही हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि एपल के सफारी ब्राउजर में डिफॉल्ट सर्च इंजन बनने के लिए गूगल ने एफल को 20 बिलियन डॉलर यानी करीब 1,66,928 करोड़ रुपये दिए हैं। इसका खुलासा ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में हुआ है।
ब्लूमबर्ग ने गूगल के खिलाफ अमेरिकी सरकार के न्याय विभाग के मुकदमे के बिना सील किए गए अदालती दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि Google की मूल कंपनी अल्फाबेट ने Apple को 20 बिलियन डॉलर का भुगतान किया ताकि Google Safari ब्राउजर का डिफॉल्ट सर्च इंजन बन सके।
- Instagram: बदल गया इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म, अब ऐसे क्रिएटर्स का होगा बड़ा फायदा
- Tech News: WhatsApp में आ रहा बड़ा फीचर, ऐसा करते ही ऑटोमैटिक हो जाएंगे ब्लॉक
- कार्रवाई: गूगल प्ले-स्टोर ने 2023 में बैन किए 22 लाख मोबाइल एप्स, फ्रॉड करने के इरादे से हुई थे पब्लिश
- न्यूड तस्वीरों से कोई कर रहा आपको ब्लैकमेल तो ना करें ये गलती