काम की बात: इन चार तरीकों से करें AI वॉयस क्लोन फ्रॉड की पहचान, बच जाएगी जिंदगीभर की कमाई
ठगों के लिए यह एक नया हथियार बन गया है। फैमिली के किसी एक मेंबर की आवाज को ये ठग कॉपी करके अन्य मेंबर को कॉल करते हैं और इमरजेंसी का बहाना बनाकार पैसे मांगते हैं। कई बार ये निजी जानकारी भी मांगते हैं।

विस्तार
AI वॉयस क्लोनिंग भारत में तेजी से बढ़ रही है। एआई की मदद से लोगों की आवाज की कॉपी की जा रही है और फिर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। ठगों के लिए यह एक नया हथियार बन गया है। फैमिली के किसी एक मेंबर की आवाज को ये ठग कॉपी करके अन्य मेंबर को कॉल करते हैं और इमरजेंसी का बहाना बनाकार पैसे मांगते हैं। कई बार ये निजी जानकारी भी मांगते हैं। आज हम आपको एआई वॉयस क्लोन से होने वाली ठगी को पहचानने के चार तरीके बताएंगे....
अचानक से किसी करीबी का कॉल आना:
यदि आपके पास किसी अपने बेहद ही करीबी का कॉल आता है और वह भी नए नंबर से तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। कॉल आने के समय का भी ध्यान रखें।
इमरजेंसी:
एआई के जरिए वॉयस को क्लोन करके ये ठग इमरजेंसी के बहाने के साथ कॉल करते हैं। ये आपके किसी जानने वाले की ही आवाज में कहते हैं कि आपका कोई करीबी मुसीबत में है या अस्पताल में है। ऐसे में पैसे की तुरंत जरूरत है।
- Dial 401 Scam: ये तीन डिजिट डायल करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, बचने का तरीका जान लें
- Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने की-बोर्ड में किया बदलाव, शामिल किया एआई बटन
- Online Fraud: इंजीनियर ने सोशल मीडिया पोस्ट किया लाइक, बैंक खाते से निकल गए 20 लाख रुपये
- Ram Mandir: श्रद्धालुओं के लिए लॉन्च हुआ यह एप, सस्ते में मिलेगा होटल