सीटी बजाकर क्लिक कर सकते हैं फोटो, जानिए क्या है ट्रिक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 08 Jan 2018 03:47 PM IST
How to click photo By Just A Whistle
Whistle Camera

    स्मार्टफोन से कई बार सेल्फी या फोटो क्लिक करने में दिक्कत होती है। यह दिक्कत बड़ी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के साथ सबसे ज्यादा होती है। कई लोग टाइमर के साथ सेल्फी क्लिक करते हैं। कई बार अच्छी लोकेशन पर आप फोटो क्लिक करना चाहते हैं लेकिन अच्छी फोटो नहीं क्लिक होती है। ऐसे में आज हम आपको सीटी बजाकर फोटो या सेल्फी करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं।

    इस ऐप की मदद सीटी बजाकर क्लिक करें फोटो

    Whistle Camera
    Whistle Camera

    अगर आप भी सीटी बजाकर सेल्फी क्लिक करना चाहते हैं तो सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर से Whistle Camera ऐप डाउनलोड करें। अब ऐप आपको फीचर्स के बारे में बताएगा। इसके बाद अपनी भाषा चुनें। अब आपसे फोटो को रिजॉल्यूशन पूछा जाएगा, उसे अपने हिसाब से सेलेक्ट कर लें।

    ऐप में करें ये सेटिंग्स

    Whistle Camera
    Whistle Camera

    इसके बाद Whistle डिटेक्टर सेंसिटिविटी के लेवल को 1 पर सेलेक्ट कर लें। लेवल 1 उनके लिए बहुत जरूरी है जिन्हें साफ सिटी बजाने नहीं आती है। अब कैमरा ओपन करें और इमेज पर फोकस करके या ऑटोफोकस मोड में सेलेक्ट करके सीटी बजाएं। सीटी बजाने के साथ ही फोटो क्लिक हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें