फोन में हुई अश्लील तस्वीरें तो मां बाप को जाएगा अलर्ट

अगर किसी बच्चे के पास कामुक तस्वीरें आती हैं या वह क्लिक करता है तो यह ऐप माता-पिता को सतर्क करेगा। इस ऐप का नाम गैलरी गार्डियन है। इससे बच्चों को बहकाने वाली तस्वीरों से बचाया जा सकता है।
बच्चे अपने फोन में ऐसी तस्वीरों को सेव करेंगे तो यह ऐप माता-पिता के पास अलर्ट भेज देगा। यिपो टेक्नोलॉजी के संस्थापक डेनियल स्कोर्वोन्सकी ने कहा कि इस ऐप को समझना बहुत ही आसान है। इसी दौरान ऐप इस चीज की शिनाख्त कर लेगा कि तस्वीर संदिग्ध है। बीबीसी ने इस मामले ऐप को परखा कि क्या वाकई काम करता है?
जांच में कई चीजें सामने आईं। किसी-किसी तस्वीर को यह ऐप पकड नहीं पाया। कपडों वाली तस्वीरों को यह ऐप नहीं पकड पाया। हालांकि शरीर के कुछ हिस्सों को यह ऐप पकडने में कामयाब रहा। इसे लेकर डेनियल ने कहा कि ऐप का पूरा जोर स्किन पर है।
जानें क्या हुआ जांच में

उन्होंने कहा कि ऐप गुप्तांगों की शिनाख्त आसानी से करेगा। डेनियल ने कहा कि गुप्तांगों के मामले में ऐप बिल्कुल माकूल है। इसमें इसकी गणना पूरी तरह से फिट बैठती है। बीबीसी ने इस ऐप के दावों के आधार पर 20 कामुक तस्वीरों का परीक्षण किया।
इनमें से 12 तस्वीरों की शिनाख्त इस ऐप ने तत्काल किया, लेकिन आठ तस्वीरों की पहचान करने में यह नाकाम रहा। कंपनी का कहना है कि यह ऐप 96 फीसदी तस्वीरों की पहचान कर लेता है। हालांकि स्नैपचैट के जरिए भेजे जाने वाली तस्वीरों के मामले में यह ऐप बहुत माकूल नहीं है।