आपके चैट को इमोजी में बदल देगा सैमसंग का 'Wemogee' ऐप

वैसे तो इमोजी ट्रेड में है और यह खुद ही एक भाषा हो गई है। टाइप करने से ज्यादा लोग इमोजी का यूज कर रहे हैं। इसी बीच सैमसंग ने Wemogee नाम का एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जो लैंग्वेज डिसऑर्डर के शिकार उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जिन्हें लिखने और बोलने में दिक्कत होती है।
सैमसंग का यह विमोजीWemogeeऐप शब्दों यानी टेक्स्ट को इमोजी और इमोजी को टेक्स्ट में बदल देगा। इसके लिए ऐप में दो मोड Non-aphasic और Aphasic दिए गए हैं। जैसे- "How are you?" एक मुस्कुराते हुए इमोजी में बदल जाएगा। "okay" टाइप करने पर थंब्सअप की इमोजी दिखेगी। कुल मिलाकर कहें तो यह ऐप शब्दों को इमोजी में ट्रांसलेट कर देगा।
कंपनी इसे और बेहतर बनाने के लिए न्यूरोसर्जन और प्रोफेसर्स की मदद ले रही है ताकि शब्द से इमोजी में ट्रांसलेशन बेहतर हो। ऐप में अभी 140 शब्दों को एक बार में इमोजी में ट्रांसलेट किया जा सकता है। यह ऐप फिलहाल एंड्रॉयड और आईएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जल्द ही इसका सैमसंग गैलेक्सी वर्जन आने वाला है।