सैमसंग ऑन 7 प्रो और ऑन 5 प्रो पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 27 Apr 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
discount on samsung on 7 pro and ON 5 pro

    अगर आप एक अच्छा स्मार्टफोन अपने बजट में खरीदने की चाहत रखते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड के बजट स्मार्टफोन सैमसंग ऑन5 प्रो और ऑन7 प्रो पर भारी छूट मिल रही है। सैमसंग ऑन 7 प्रो ई रिटेलर वेबसाइट अमेजॉन इंडिया पर 8,990 रुपये में मिल रहा है। जबकि सैमसंग ऑन 5 प्रो 7,110 रुपये में मिल रहा है।

    इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के वक्त ऑन 7 प्रो की कीमत 11,190 रुपये और ऑन 5 प्रो की कीमत 9,190 रुपये थी। अमेजॉन इंडिया दोनों स्मार्टफोन पर 2200 रुपये और 1700 रुपये की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी ऑन 7 प्रो और ऑन 5 प्रो दोनों स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करते हैं। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आते है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। दोनों फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। सैमसंग ऑन 7 प्रो का डिस्प्ले 5.5 इंच का है, फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जबकि गैलेक्सी ऑन5 प्रो में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें