Android 11 का इंतजार हुआ खत्म, इन स्मार्टफोन्स में मिल रहा है अपटेड, जानें कैसे करें इंस्टॉल

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Wed, 09 Sep 2020 06:28 PM IST
The wait for Android 11 is over, these smartphones start getting updated, learn how to install
सांकेतिक

    Android 11 (एंड्रॉयड 11) आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। हमेशा की तरह इस बार भी यह अपडेट सबसे पहले Google के Pixel स्मार्टफोन्स को मिलेगा। लेकिन अच्छी खबर यह है कि, गूगल के स्मार्टफोन्स के साथ ही Android 11 अपडेट OnePlus, Xiaomi, Oppo और Realme के कई फोन्स में भी मिलेगा। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स में यह बीटा वर्जन में रहेगा।

    बता दें कि Android 11 का अपडेट इस साल के फरवरी महीने से ही डेवलपर प्रिव्यू के लिए उपलब्ध हो गया था। जबकि, Android 11 पब्लिक बीटा अपडेट जून से उपलब्ध है। यह बीटा वर्जन था इसलिए इसे सबसे लिए उपलब्ध नहीं किया गया था।

    अब जब Android 11 बीटा वर्जन से बाहर आ गया है, तो कंपैटिबल एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि थर्ड पार्टी डिवाइस जैसे कि वनप्लस, श्याओमी, ओप्पो और रियलमी में यूजर्स को बीटा अपडेट मिलेगा, जिसे सावधानी के साथ इस्तेमाल करना होगा।

    Android 11 का स्टेबल अपडेट अभी केवल Google Pixel के चुनिंदा स्मार्टफोन्स में मिलेगा। इनमें Pixel 2, Pixel 2 XL से लेकर Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 3A, Pixel 3A XL और Pixel 4, Pixel 4 XL तक शामिल हैं। बता दें कि Pixel 4 और Pixel 4 XL आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है।

    गूगल पिक्सल के अलावा थर्ड पार्टी स्मार्टफोन्स में अभी Android 11 बीटा अपडेट मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स में

    OnePlus: OnePlus 8, OnePlus 8 ProXiaomi: Xiaomi Mi 10, Xiaomi Mi 10 ProOppo: Oppo Find X2, Oppo Find X2 Pro, Oppo Ace 2, Oppo Reno 3 4G, Oppo Reno 3 Pro 4GRealme: Realme X50 Pro शामिल हैं।

    कंपैटिबल एंड्रॉयड फोन में Android 11 अपडेट के लिए यूजर्स को सबसे पहले स्मार्टफोन की settings menu में जाना होगा। इसके बाद उन्हें System का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर टैप करना होगा। यहां उन्हें System Update ऑप्शन मिलेगा, जहां अपडेट को चेक किया जा सकता है।

    और पढ़ें...