मोबाइल के IMEI नंबर से छेड़छाड़ होगा अपराध, हो सकती है 3 साल की सजा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Jun 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Telecom department may make tampering of IMEI numbers a punishable offence
Mobile User

    दूरसंचार विभाग (DoT) IMEI नंबर के साथ छेड़छाड़ को लेकर नए नियम बनाने जा रही है जिसके बाद 15 अंको वाले मोबाइल के आईएमईआई नंबर से छेड़छाड़ करना अपराध होगा और इसके लिए 3 साल के जेल की सजा भी हो सकती है।

    गौरतलब है कि इसी IMEI नंबर के जरिए किसी भी मोबाइल की पहचान होती है और खो जाने पर फोन को इसी नंबर से ट्रैक किया जा सकता है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आए दिन फर्जी IMEI नंबर सामने आ रहे हैं जिसकी वजह से फोन को ट्रैक करने मुश्किल हो रहा है। इसलिए IMEI नंबर से छेड़छाड़ को टेलीग्राफ कानून के तहत लाने और इसे अपराध की श्रेणी में रखने पर विचार हो रहा है।

    विज्ञापन

    क्या है IMEI नंबर और क्या हैं इसके फायदे ?

    IMEI Number
    IMEI Number

    IMEI नंबर का पूरा नाम इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी नंबर है जो 15 अंकों का होता है। इस नंबर के जरिए सिक्योरिटी एजेंसियां मोबाइल फोन को ट्रैक करती हैं। बता दें कि दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को नकली IMEI नंबर वाले मोबाइल पर अपनी सेवाएं देने से साफ मना कर दिया है, लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटरों को नकली IMEI नंबर वाले मोबाइल पहचानने में परेशानी हो रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1800 मोबाइल के IMEI नंबर एक समान पाया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें