रेडमी ने होली पर लॉन्च किया Redmi 10 का नया कलर वेरियंट, डिजाइन भी है शानदार, जानें फीचर्स और कीमत
Redmi 10 Sunrise Orange फोन मौजूदा Redmi 10 के समान फीचर्स के साथ आता है। रेडमी 10 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा है।

विस्तार
रेडमी ने होली पर Redmi 10 के लिए एक नया कलर वेरिएंट पेश कर दिया है। स्मार्टफोन कंपनी ने बुधवार को भारत में Redmi 10 का नया सनराइज ऑरेंज कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। इस फोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। फोन मौजूदा Redmi 10 के समान फीचर्स के साथ आता है। रेडमी 10 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा है। रेडमी के इस फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।
Redmi 10 के सनराइज ऑरेंज वेरियंट को सिंगल 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। फोन की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। Redmi 10 को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Redmi 10 को इससे पहले दो स्टोरेज ऑप्शन और कैरेबियन ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और पैसिफिक ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था।
रेडमी ने फोन के कलर के अलावा उसके फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। Redmi 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 400 निट्स ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। Redmi 10 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU और 6 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में 2 जीबी वर्चुअल रैम भी है।
- Tiktok: अमेरिका में पूरी तरह बंद हो सकता है टिकटॉक, व्हाइट हाउस ने एप को बैन करने के विधेयक को दी मंजूरी
- Google: अब प्रमोशन में कटौती करेगा गूगल, 12,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद कंपनी का नया फरमान
- BSNL 4G: बीएसएनएल अगले महीने लॉन्च कर सकता है अपना 4G नेटवर्क, टीसीएस से मिल रहे इक्विपमेंट
- iPhone 14 और iPhone 14 Plus नए अवतार में लॉन्च, अब नए येलो कलर में भी मिलेगा आईफोन का लेटेस्ट मॉडल