यू-ट्यूब वीडियो से हाईजेक हो सकता है आपका फोन!

टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Sat, 09 Jul 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
YouTube videos might hijack your phone: Researchers.
फोटो : फाइल फोटो

    आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो अगर आप यू-ट्यूब वीडियो देखते हैं तो इससे आपका फोन हाईजेक हो सकता है।

    शोधकर्ताओं के मुताबिक, यू-ट्यूब वीडियो के पीछे एक दबी आवाज होती है, जो आपके स्मार्ट फोन को बिना आपकी जानकारी के कमांड कर सकता है।

    विज्ञापन

    जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मिका शेर के अनुसार आवाज की पहचान के तुरंत बाद ही फोन बंद हो जाते हैं। इससे आपके सॉफ्टवेयर पर भी असर पड़ सकता है, डिवाइसेस हैक हो सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हैकर्स के निशाने स्मार्टफोन यूजर्स

    यू-ट्यूब वीडियो से हाईजेक हो सकता है आपका फोन!

    ये आम तौर पर हमेशा नहीं होता लेकिन ये नंबर गेम जरूर है। अगर लाखों लोग एक बिल्ली के बच्चे का वीडियो देखते हैं तो इसके साथ एक खुफिया संदेश आता है, ये करीब दस हजार फोन पर पहुंचते हैं। अगर इनमें से पांच हजार ने भी मालवेयर के साथ इस यूआरएल को क्लिक किया तो करीब हजार फोन हैकर्स के नियंत्रण में होंगे। शेर ने ये बातें पीसीवर्ल्ड डॉट कॉम से कही।

    अगर हैकर्स को आवाज की मान्यता देने वाले सॉफ्टवेयर के इन-आउट की तकनीक आ गई और वह इसके आंतरिक कार्यकलाप को समझ गए तो वह इसके जरिए वॉयस कमांड्स दे सकेंगे। ये घटना लोगों के लिए बेहद खतरनाक होगा।

    रिपोर्ट में कहा गया कि इस खतरे से बचाव के लिए, आवाज की मान्यता देने वाले सॉफ्टवेयर बनाने वालों ने ऐसी आवाजों को समर्थन नहीं देने वाले फिल्टर बनाया। जिससे वह मानवीय आवाजों और कंप्यूटर से बनने वाली आवाजों को पहचान सकें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें