एंड्रॉयड मार्शमैलो के बाद एंड्रॉयड 7.0 यानी एंड्रॉयड नूगट

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 01 Jul 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Google Android N got officially name Nougat

    गूगल ने आखिरकार अपने अगले एंड्रॉयड वर्जन का नामकरण कर दिया है। काफी समय से चर्चा एंड्रॉयड एन (Android N) का नाम तलाश जा रहा था। पहले कयास लगाए गए थे कि 'एन' को न्यूटेला ना दिया जाएगा। लेकिन अब गूगल ने इसका आधिकारिक नाम नूगट (Nougat) तय किया है। गूगल एंड्रॉयड 7.0 यानी एंड्रॉयड नूगट होगा।

    गूगल ने हाल ही में डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान एंड्रॉयड एन का नाम रखाने के लिए एक कॉन्सेप्ट भी शुरू किया था। जिसके बाद गूगल ने पूरी दुनिया से इसके लिए सुझाव मांगें।

    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर भारतीय नाम रखने के लिए नानखटाई, नारियल बर्फी जैसे नामों के सुझाव दिए गए। केरल के लोगों ने एक मुहिम चलाकर एंड्रॉयड के अगले वर्जन का नाम नेयप्पन रखने की मांग की है। नेयप्पन केरल की एक मिठाई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या है नूगट

    एंड्रॉयड मार्शमैलो के बाद एंड्रॉयड 7.0 यानी एंड्रॉयड नूगट

    फिलहाल अब एंड्रॉयड का नया वर्जन नूगट ओएस के नाम से जाना जाएगा। नूगट यूरोप का लोकप्रिय मीठा व्यंजन है। नूगट को भूने मेवे और शहद या चीनी के साथ तैयार किया जाता है।

    गौरतलब है कि साल 2009 से गूगल एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम के वर्जन का नाम किसी स्वीट डिश (मीठाई) पर रखते हैं।

    इसके पहले के वर्जन थे- कपकेक, डोनट, एक्लेयर, फ्रोयो (फ्रोजन योगर्ट), जिंजर ब्रेड, हनीकोम्ब, आइसक्रीम सैंडविच, जेली बीन, किटकैट, लॉलीपॉप और मार्शमैलो।

    एंड्रॉयड 7.0 नूगट कई सारे सुधार और नए फीचर्स शामिल किए हैं। फाइनल वर्जन अक्टूबर के आसपास जारी किया जाएगा। ठीक नया नेक्सस फोन लॉन्च के करीब। उसके बाद अगले कुछ हफ्तों में मौजूदा नेक्सस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड एन रोलआउट हो जाएगा। उम्मीदे है कि एंड्रॉयड एन 2017 में सैमसंग ए7 स्मार्टफोन पर कुछ देश में उपलब्‍ध होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें