YouTube का बड़ा तोहफा, फ्री में देख सकेंगे नई फिल्में और शोज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 28 Nov 2018 11:29 AM IST
YouTube to release New Exclusive Shows, Movies Free to Users
youtube

    दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रिमिंग साइट यूट्यूब ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही अपने यूजर्स को फ्री में नई फिल्में और शो देखने का मौका देगी और वह भी पूरी तरह से विज्ञापन मुक्त। बता दें कि अल्फाबेट गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब पर कुछ फिल्मों और शोज के पैसे देने पड़ते हैं, क्योंकि यूट्यूब की कुछ सेवाएं पेड हैं।

    यूट्यूब पर फ्री में फिल्में दिखाने वाला फीचर नए साल की शुरुआत में लांच होगा। ऐसे में आपको एक्सक्लूसिव वीडियो और शोज के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल यूट्यूब पर प्रीमियम और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए पैसे देने होते हैं और यूट्यूब की पेड सर्विस विज्ञापन मुक्त होती है। कंपनी अब अमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स की तरह अपने शोज भी लाएगी।

    ये भी पढ़ेंः फिल्म 2.0 की टिकट मिल रहा 255 रुपये तक सस्ता, यहां से करें बुकिंग

    बता दें कि यूट्यूब ने पेड सर्विस की शुरुआत तीन साल पहले की थी जो कि 29 देशों में चल रही है। हालांकि कंपनी ने अपने पेड सब्सक्राइबर की संख्या का अभी तक खुलासा नहीं किया है। अमेरिका में एक महीने के लिए यूट्यूब के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए 12 डॉलर यानि करीब 850 रुपये देने होते हैं।

    यदि यूट्यूब वास्तव में ऐसा करता है तो भारत में अमेजॉन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स जैसी वीडियो स्ट्रिमिंग साइट व ऐप की मुसीबत बढ़ जाएगी, क्योंकि यूट्यूब के यूजर्स की संख्या भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही यूट्यूब ने कहा था कि वह वीडियो के बीच से विज्ञापन को हटाने की तैयारी कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें