Detel ने भारत में लांच किया दुनिया का सबसे सस्ता LCD TV

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 28 Nov 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Detel D1 LCD TV Launched in India at Rs 3,999
Detel D1 LCD TV

    सबसे सस्ता फीचर लांच करके सुर्खियां बटोरनी वाली कंपनी Detel ने भारत में अपना नया टीवी लांच किया है। कंपनी का दावा है कि Detel D1 LCD दुनिया का सबसे सस्ता एलसीटी TV है। डीटेल के इस टीवी की कीमत 3,999 रुपये है। इस टीवी में 19 इंच की डिस्प्ले है और ए प्लस ग्रेड का पैनल है।

    इस टीवी के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें HDMI पोर्ट के साथ-साथ USB पोर्ट भी दिया गया है। ऐसे में आप इस टीवी को लैपटॉप या कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकेंगे। डीटेल ने इससे पहले भारत में 24 इंच और 65 इंच के दो एलईडी टीवी लांच किए हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जोर का झटका धीरे से देने की तैयारी में जियो, इस फ्री सेवा के लिए देने होंगे पैसे

    Detel D1 LCD TV की कीमत 4,999 रुपये है लेकिन इसे 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री डीटेल के मोबाइल ऐप, रिटेल स्टोर्स और B2BAdda.com से होगी। टीवी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 19 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। इस टीवी में 12W का स्पीकर है। साथ ही इसमें पावर ऑडियो कंट्रोलर भी है और इसमें गेम भी प्रीलोडेड मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टीवी के लांचिंग के मौके पर डीटेल के एमडी योगेश भाटिया ने कहा, “टीवी की बढ़ती कीमत के कारण किफायती टीवी के बाजार में एक बड़ा खालीपन है। डीटेल डी1 टीवी पेश कर हम इस खालीपन को अपने मिशन #HarGharTV के जरिये दूर करने की तैयारी कर चुके हैं। हमने हमेशा किसी अन्य ब्रांड के उत्पादों से आगे बढ़ जाने के लिए उत्पाद नहीं बनाए हैं, बल्कि वहां मौजूदगी दर्ज कराई है जहां कोई भी ब्रांड नहीं है। हम अपने डी1 टीवी के जरिये देश के सुदूरवर्ती इलाकों में पहुंच बनाने का लक्ष्य रखते हैं और लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं।”

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें