अमर उजाला
Sat, 24 August 2024
एक महीने पहले ही निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान 25% तक महंगे किए हैं।
अब अगले एक साल के अंदर ही प्लान को फिर से महंगे करने की प्लानिंग चल रही है।
यह इजाफा दीवाली या दिसंबर तक हो सकता है। केयरएज रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में इसका दावा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस बढ़ोतरी से निजी टेलीकॉम कंपनियों का प्रति यूजर औसत आय (ARPU) 182 रुपये से 15% बढ़कर 220 हो जाएगा।
इन निजी कंपनियों की तैयारी ARPU को 300 रुपये से ऊपर ले जाने की है।
भारत में डेटा खपत 10 साल में 4 गुना बढ़ा है और इसी का फायदा कंपनियां उठा रहीं हैं।
प्रति यूजर 1 रु बढ़ने आय बढ़ने पर प्रॉफिट में 1 हजार करोड़ का इजाफा होता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें