YouTube Outage: यूट्यूब ही नहीं, इस महीने एक्स और इंस्टाग्राम भी रहे कई घंटे डाउन, लाखों यूजर्स को हुई समस्या

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 18 Feb 2026 12:30 PM IST
सार

YouTube Down:

बुधवार सुबह अचानक YouTube के डाउन होने से भारत समेत कई देशों में लाखों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह आउटेज ऐसे समय में हुआ है जब इसी महीने X और Instagram भी कई घंटों तक ठप रह चुके हैं। लगातार हो रहे इन तकनीकी व्यवधानों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की विश्वसनीयता और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भरता को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
youtube outage worldwide x Instagram social media platforms February 2026 report
आउडेज से लाखों यूजर्स को हुई समस्या - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    मंगलवार, 17 फरवरी की रात लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब को एक्सेस करने में यूजर्स को समस्या आने लगी। यह समस्या पहले यूएस में सामने आई, जिसके बाद भारत समेत दुनियाभर से प्लेटफॉर्म के डाउन होने की खबरें आने लगीं। आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक 3.5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने समस्या को रिपोर्ट किया था। हालांकि, 18 फरवरी की सुबह यूट्यूब की पेरेंट कंपनी गूगल ने एक कम्यूनिटी पोस्ट के जरिए सेवाएं सामान्य होने की जानकारी साझा की।

    सुबह करीब 7.30 बजे यूट्यूब ने एक्स पर बताया कि रिकमंडेशन सिस्टम में आई एक समस्या के कारण यूट्यूब के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स, जिसमें होमपेज, YouTube एप, YouTube Music और YouTube Kids शामिल हैं, उनपर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे। कंपनी ने बताया कि होमपेज को फिलहाल ठीक कर लिया गया है, लेकिन गड़बड़ी को पूरी तरह दूर करने के लिए टीम काम कर रही है।

    विज्ञापन

    इस महीने दो बार डाउन रहा एक्स

    इस महीने केवल यूट्यूब ही ठप नहीं हुआ, बल्कि एक्स (X) और इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी कई घंटे डाउन रहे। बात करें एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कि तो यह इस महीने दो बार पूरी तरप ठप हो गया। एक्स के डाउन होने की समस्या 5 और 16 फरवरी को सामने आई। इस दौरान यूजर्स को एप और वेबसाइट में फीड पेज रिफ्रेश करने पर एरर दिखने लगा। यूजर्स पोस्ट और शेयरिंग भी नहीं कर पा रहे थे। वहीं, 5 फरवरी को इंस्टाग्राम पर भी हजारों यूजर्स को पोस्ट करने, शेयर करने और मैसेज भेजने में समस्या का सामना करना पड़ा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2025 में कई बार ठप पड़े बड़े प्लेटफॉर्म्स

    • 20 अक्तूबर को Amazon Web Services में आई बड़ी खराबी को साल का सबसे बड़ा आउटेज माना गया। इससे नेटफ्लिक्स, स्नैपचैट और कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म करीब 15 से 18 घंटे तक प्रभावित रहे।
    • 18 नवंबर को Cloudflare की गड़बड़ी ने हजारों वेबसाइटों और एप्स को अचानक ठप कर दिया। इसका असर ये हुआ कि उस दिन चैटजीपीटी, परप्लेक्सिटी और एक्स जैसे एआई प्लेटफॉर्म्स भी पूरी तरह डाउन हो गए थे।
    • गेमिंग क्षेत्र में 7 फरवरी को Sony का प्लेस्टेशन नेटवर्क 24 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहा, जिसके चलते हजारों PlayStation यूजर्स गेम नहीं खेल पाएं।
    • 12 जून को Google Cloud की समस्या से स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड और ट्विच जैसे प्लेटफॉर्म्स कई घंटे ठप पड़े रहे।
    • Microsoft Azure के सर्वर में गड़बड़ी के वजह से 9 और 29 अक्तूबर को दो बड़े आउटेज हुए, जिससे दुनियाभर में एयरलाइंस और कारोबारी सेवाएं बाधित हुईं।
    • 10 मार्च को X पर बड़ा आउटेज दर्ज हुआ, जिससे भारत में 6 लाख से अधिक यूजर्स प्रभावित हुए। वहीं, 15 अक्तूबर को YouTube भी ग्लोबल लेवल पर ठप रहा। इसके अलावा स्नैपचैट, व्हाट्सएप, स्लैक और स्पॉटिफाई जैसी सेवाएं भी सालभर तकनीकी समस्याओं से जूझती रहीं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें