YouTube Music: हो रही है नए फीचर की टेस्टिंग, AI की मदद से रेडियो बना सकेंगे यूजर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Jul 2024 12:40 PM IST
सार

उदाहरण के तौर पर रेडियो बनाने के लिए यूजर्स एआई को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए बता सकते हैं कि वे क्या सुनना चाहते हैं। उसके बाद एआई एक ही तरह के कई सारे गानों को मिलाकर एक रेडियो स्टेशन तैयार करेगा।

YouTube Music Testing AI Generated Custom Radio Station Feature
YouTube - फोटो : YouTube

    विस्तार

    YouTube Music एक नए एआई फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद प्रयोगात्मक टूल की मदद से रेडियो बना सकेंगे। नया फीचर भी तमाम एआई टूल की तरह प्रॉम्प्ट के आधार पर काम करेगा। उदाहरण के तौर पर रेडियो बनाने के लिए यूजर्स एआई को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए बता सकते हैं कि वे क्या सुनना चाहते हैं। उसके बाद एआई एक ही तरह के कई सारे गानों को मिलाकर एक रेडियो स्टेशन तैयार करेगा।

    एक Reddit यूजर ने नए फीचर को लेकर जानकारी दी है। यूजर का दावा है कि नए अपडेट के बाद यूजर्स YouTube Music एप में कस्टम रेडियो स्टेशन बना सकेंगे। फिलहाल तो इस फीचर की टेस्टिंग हो रही है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि इसे सभी के लिए कब जारी किया जाएगा।

    बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरह का फीचर Spotify ने रिलीज किया है जिसका नाम Personalised Playlist है। यह फीचर प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अमेजन ने भी इसी तरह का फीचर अमेजन म्यूजिक के यूजर्स के लिए अमेरिका में पेश किया है जिसे Maestro नाम दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें