YouTube Music: यूट्यूब में आया नया फीचर, अब ऑफलाइन भी देख सकेंगे गानों के लिरिक्स
यह फीचर फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। iOS पर अभी तक यह फीचर काम नहीं कर रहा है। कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि उन्होंने लेटेस्ट वर्जन में भी इस फीचर को नहीं पाया है, जिससे लगता है कि यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है।

विस्तार
YouTube Music ने चुपचाप एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स अब ऑफलाइन रहते हुए भी गानों के लिरिक्स देख सकते हैं। जिन यूजर्स ने गाने डाउनलोड किए हुए हैं और उन गानों के लिरिक्स उपलब्ध हैं, वे अब इंटरनेट कनेक्शन न होने पर भी उन्हें पढ़ सकेंगे। दिलचस्प बात ये है कि YouTube Music ने यह सुविधा अपने प्रतिद्वंद्वियों Spotify और Apple Music से पहले लॉन्च कर दी है। इन दोनों प्लेटफॉर्म्स में फिलहाल ऑफलाइन लिरिक्स देखने का विकल्प नहीं है।
Reddit पर एक यूजर ने इस फीचर का सबसे पहले पता लगाया। उसने बताया कि YouTube Music एंड्रॉयड एप में डाउनलोड किए गए गानों के लिए लिरिक्स दिखने लगे हैं। हालांकि, Google ने Play Store पर एप के लेटेस्ट वर्जन की रिलीज नोट्स में इस फीचर का कोई जिक्र नहीं किया है। यह फीचर कंपनी ने चुपचाप एक्टिव कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। iOS पर अभी तक यह फीचर काम नहीं कर रहा है। कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि उन्होंने लेटेस्ट वर्जन में भी इस फीचर को नहीं पाया है, जिससे लगता है कि यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है।
ऑफलाइन लिरिक्स का यह फीचर तब बहुत काम आएगा जब यूजर के पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं होगा। जैसे कि फ्लाइट यात्रा के दौरान, मेट्रो में सफर करते समय, नेटवर्क कवरेज कमजोर होने पर, अब ऐसे समय में भी गानों के बोल पढ़ना संभव होगा। बता दें कि पिछले महीने YouTube ने अपने Collaborative Playlists में वोटिंग फीचर भी जोड़ा था। इस फीचर में यूजर्स किसी प्लेलिस्ट में गानों को अपवोट या डाउनवोट कर सकते हैं। इससे प्लेलिस्ट में बेहतर गानों को ऊपर लाने में मदद मिलती है।
- Grok: ग्रोक में एक साथ आ रहे हैं कई सारे फीचर्स, किसी भी फाइल को कर सकेंगे एडिट
- Tech News: WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर, अब एआई पढ़ेगा आपके छोड़े हुए मैसेज
- खरीद रहे हैं स्मार्टफोन तो इन आठ बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में पछताएंगे
- iCloud outage: एक साथ ठप हो गईं एपल की कई सेवाएं, जानें क्या रही वजह